Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा,चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • क्राइम
  • देश

गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा,चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों का हंगामा,चौकी के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

बुधवार को बागपत जनपद में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पशु अवशेषों को बरामद कर वहा से हटवाया।वहीं ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।वहीं एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने स्थानीय चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

बड़ौत थानाक्षेत्र के लुहारी गांव के निकट गोकशी की घटना को लकर ग्रामीणों में रोष पनप गया।बताया गया कि यहां चौकी से कुछ दूरी पर एक खेत में 12 गोवंशीय पशुओं के अवशेष पडे मिले।

घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और हंगमा किया।उधर हंगामे की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ डीएम शकुंतला गौतम व एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने।
वहीं गोकशी घटना को लेकर एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव ने क्षेत्र की बोहला चौकी पर तैनात सभी पुलिस कर्मियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया। चौकी इंचार्ज बलराम सिंह, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, कांस्टेबल सुभाष, सुबोध को सस्पेंड किया गया है।सिपाही उदित 15 अगस्त से छुट्टी पर हैं।जिले में गोकशी की घटनाएं नही रुक रही हैं।वर्ष 2019 में 15 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बुजुर्ग दंपती ने जहर खाकर दी जान,बीमारी और आर्थिक तंगी से थे परेशान
Next: शामली में कुछ बदमाशों ने अधिवक्ता की की गोली मारकर हत्या,मामला गंभीर…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.