Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देहरादून में दो सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया विदेशी नागरिक
  • क्राइम
  • देश

देहरादून में दो सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया विदेशी नागरिक

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
देहरादून में दो सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया विदेशी नागरिक

साउथ अफ्रीका के एक नागरिक जो की सेटेलाइट फोन लेकर जा रहे थे उन्हें जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने पकड़ लिया।जरूरी पूछताछ के बाद उसे डोईवाला कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया।सीआईएसएफ की ओर से उसके खिलाफ डोईवाला कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।

रविवार शाम चार बजकर 20 मिनट पर जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई755 से जाने वाले यात्रियों की सीआईएसफ द्वारा चेकिंग की जा रही थी।तभी शाम चार बजे सुरक्षा जांच के दौरान एक विदेशी साउथ अफ्रीकी नागरिक गैसोयजन क्वेन्टिन एडवर्ड से उसका वीजा,दो सेटेलाइट फोन,जिसमें एक इरिडियम कंपनी का काले रंग और दूसरा जर्मन कंपनी का स्विच ऑफ हालत में बरामद हुए।

सीआईएसएफ ने इस विदेशी व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ की।जांच में पता लगा कि यह नागरिक गत 25 अक्तूबर को मुंबई एयरपोर्ट इमिग्रेशन पोस्ट से भारत आया था।वह मुंबई से उदयपुर,रणथम्भोर(राजस्थान)गया था।इसके बाद वह दिल्ली से एक नवंबर को नरेंद्रनगर(टिहरी गढ़वाल)स्थित आनंदा होटल पहुंचा और उसमें दो दिन रुका।

जानकारी मिली है की वह रविवार को इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली जा रहा था।सीआईएसएफ ने आवश्यक पूछताछ के बाद शाम लगभग छह बजकर 35 मिनट पर डोईवाला पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया।

सीआईएसएफ के उप निरीक्षक बसंत सिंह की तहरीर के आधार पर डोईवाला कोतवाली पुलिस ने विदेशी नागरिक के खिलाफ 3/6(1)-भारतीय बेतार तार यांत्रिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।सीआईएसफ और डोईवाला कोतवाली पुलिस मामले में रविवार रात तक आवश्यक अग्रिम कार्रवाई में जुटी थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नक्शे में पीओके को भारत का हिस्सा दिखाए जाने से पाकिस्तान बौखलाया!
Next: वकीलों के प्रदर्शन में बवाल, एसएसपी कार्यालय में पथराव, सीओ की जीप तोड़ी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.