Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • योगी सरकार ने बताया उत्तर प्रदेश में नहीं लगेगा कोई लॉकडाउन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

योगी सरकार ने बताया उत्तर प्रदेश में नहीं लगेगा कोई लॉकडाउन

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (12)

अफवाह फैलाने वालों पर योगी सरकार नकेल कसने की तैयारी कर रही है. वहीं उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ रहे हैं. इसी कड़ी में लॉकडाउन के जरिए अस्थिरता फैलाने के लिए कुछ अराकतत्व गलत अफवाह सोशल मीडिया में फैला रहे है.

सोमवार को योगी सरकार ने ट्वीट कर बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित यह वीडियो पुराना है. वर्तमान में प्रदेश में किसी प्रकार के लॉकडाउन की योजना नहीं है.

बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश में फिर से लॉकडाउन लगाने की योजना बनाई जा रही है. जिसे सरकार ने पुराना वीडियो बताया है.

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सख्ती से कोविड नियमों का पालन करवाया जा रहा है. इसी क्रम में जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने चेकिंग अभियान चलाया पहनने वाले 500 लोगों का चालान काटा गया.

दावा: प्रदेश में लॉकडाउन की योजना।#InfoUPFactCheck: सोशल मीडिया पर प्रसारित यह वीडियो पुराना है। वर्तमान में प्रदेश में किसी प्रकार के लॉकडाउन की योजना नहीं है। pic.twitter.com/Q4CPFTw8FU

— Info Uttar Pradesh Fact Check (@InfoUPFactCheck) March 16, 2021

जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की वजह से हमारे यहां केसेस बढ़ रहे हैं. जिससे हम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट सभी जगह चेकिंग कर रहे हैं.

जिलाधिकारी ने कहा कि अब तक लगभग 500 लोगों का चालान किया जा चुका है. जो लोग एपिडेमिक एक्ट का अनुपालन नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी. नोटिस भी चस्पा की जाएगी.

यूपी में भी केसों में इजाफा हुआ है जिसको लेकर मुख्यमंत्री की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं. लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भी लोग मास्क लगाने को तैयार नहीं है.

ऑटो चलाने वाले से लेकर सड़क पर चलने वाले लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं. बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जो कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह से अभी भी लोग संक्रमित हो रहे हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना से संक्रमित होने की ट्वीट कर दी जानकारी। …..
Next: तांबे के बर्तनों में खान या पानी पीना रखता है सभी बीमारियों से दूर जरूर करे इसका उपयोग। …

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 11 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 11 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.