Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 6 महीने बाद कोरोना के 81 हजार से ज्यादा नए मामलें, 469 लोगों की हुई मौत
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

6 महीने बाद कोरोना के 81 हजार से ज्यादा नए मामलें, 469 लोगों की हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के 81,466 नए मामले दर्ज किए गए, जिसने देश में कुल कोरोना संक्रमण के मामलों को 1,23,03,131 पर पहुंचा दिया है। जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की तादाद 1,15,25,039 हो गई है।

सक्रिय मामलों की संख्या में हाल के सप्ताहों में काफी वृद्ध‍ि देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 469 ताजा मौतें दर्ज की गईं, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 1,63,396 हो गई। देश में कोविड-19 का सक्रिय केसलोड बढ़कर 6,14,696 हो गया है। हालांकि पिछले 24 घंटे में 50,356 लोग इस महामारी से ठीक हो चुके हैं।

469 नए लोगों में महाराष्ट्र के 247, पंजाब के 58, छत्तीसगढ के 34, केरल के 11, कर्नाटक के 18 और तमिलनाडु के 19, दिल्‍ली के 9, हरियाणा के 9, मध्‍य प्रदेश के 12 और यूपी के 9 लोग शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 163396 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 54649, पंजाब से 6926, छत्तीसगढ़ से 4204, केरल से 4632, कर्नाटक से 12585, तमिलनाडु से 12738, दिल्ली से 11036, पश्चिम बंगाल से 10331, उत्तर प्रदेश से 8820 और आंध्र प्रदेश से 7220 मौतें हुई हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 24,59,12,587 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,13,966 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि 16 जनवरी को शुरू किया गया राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कल 36,71,242 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि देश में कुल 6,87,89,138 वैक्सीनेशन किया जा चुका है।

Post navigation

Previous: भारत की बायोटेक वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल में तीसरे डोज के परीक्षण को मिली स्वीकृति
Next: UK: छोटे भाई की हत्या करने वाला अरेस्ट, 28 मार्च को शराब पीने के बाद दोनों में हुआ था झगड़ा

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.