Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लगा लॉकडाउन आंशिक रूप से ढील देने का लिया फैसला
  • दिल्ली
  • देश

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लगा लॉकडाउन आंशिक रूप से ढील देने का लिया फैसला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में लगातार कमी देखने के बाद भी अरविंद केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ा दिया है, लेकिन इसके साथ अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इस बीच सोमवार यानी 31 मई से लॉकडाउन में आंशिक रूप से ढील देने का फैसला किया गया है. इस दौरान काम के घंटे, लगातार जांच और कोविड उपयुक्त व्यवहार की निगरानी से विनिर्माण और निर्माण गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा.

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा सात जून तक बढ़ाए गए लॉकडाउन के दौरान विनिर्माण इकाइयों और निर्माण स्थलों पर काम करने वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को आवाजाही के लिए ई-पास ले जाने की आवश्यकता होगी.

बहरहाल, शनिवार को जारी डीडीएमए के एक आदेश में कहा गया है कि सोमवार से स्वीकृत औद्योगिक क्षेत्रों में बंद परिसर के भीतर विनिर्माण इकाइयों के संचालन और कार्य स्थलों के भीतर निर्माण गतिविधियों की अनुमति दी गई है.

इससे पहले शुक्रवार को डीडीएमए की बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाग लिया, जिसमें अन्य सभी प्रतिबंधों को जारी रखने के लिए निर्णय लिया गया, लेकिन कारखानों और निर्माण स्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गई.

काम करने के लिए बस इन्‍हें मिलेगी अनुमतिडीडीएमए के आदेश में कहा गया है कि कार्यस्थल पर केवल बिना लक्षण वाले श्रमिकों और कर्मचारियों को ही अनुमति दी जाएगी. सभी जिला मजिस्ट्रेट नियमित रूप से इन निर्माण इकाइयों

निर्माण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में बिना किसी क्रम के लोगों की आरटी-पीसीआर/आरएटी जांच सुनिश्चित करेंगे. बता दें कि कोविड-19 की दूसरी लहर बढ़ने के कारण दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था, जिसे पांचवीं बार बढ़ा दिया गया है.

इससे पहले दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल ने कहा था कि 31 मई से हम अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करेंगे. इस दौरान सबसे पहले समाज के गरीब तबके का ध्‍यान रखना है, जो कि गरीब और प्रवासी हैं. इसी वजह से सोमवार से एक हफ्ते के लिए कंस्‍ट्रक्‍शन और फैक्ट्रियों को खोला गया है. हालांकि इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला
Next: हरियाणा सरकार ने कुछ छूट देते हुए बढ़ाया सात जून तक लॉकडाउन

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.