Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोने की कीमतें में आज फिर 0.61 फीसदी की गिरावट जाने चाँदी के भाव ?
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

सोने की कीमतें में आज फिर 0.61 फीसदी की गिरावट जाने चाँदी के भाव ?

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

सोने की कीमतें में आज फिर गिरावट जारी है. अगर आपको भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदनी है तो इस समय आपके पास अच्छा मौका है. एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 48,588 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

वहीं, चांदी का वायदा भाव 71,784 रुपये प्रति किलोग्राम है. पिछले सत्र में सोने में करीब 0.65 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी. वहीं, चांदी में 0.3 फीसदी की तेजी थी.

भारत में, सोना इस महीने की शुरुआत में पांच महीने के उच्च स्तर 48,700 रुपये पर पहुंच गया था और इस लेवल पर पहुंचने के बाद से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने में गिरावट देखी जा रही है.

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड के भाव की बात करें तो यहां सोने की कीमत 0.6 फीसदी गिरावट के साथ 1,864.58 डॉलर प्रति औंस थी. यह एक सप्ताह में सबसे कम है. इस सप्ताह के अंत में फेडरल रिजर्व नीति बैठक के भी नतीजे आने वाले हैं.

14 जून 2021 को 24 कैरेट गोल्ड का रेट्स सभी शहरों में अलग-अलग है. देश की राजधानी नई दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 52180 रुपये है. इसके अलावा चेन्नई में 50230 रुपये, मुंबई में 48470 रुपये, कोलकाता में 51180 रुपये, बैंगलोर में 49880 रुपये और हैदराबाद में 49880 रुपये प्रति 10 ग्राम है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पत्नी किरण खेर के जन्मदिन पर पति अनुपम खेर लिखा खास पोस्ट शेयर की कुछ यादें
Next: लौकी का जूस पीने से जाने क्या होते है फायदे

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.