Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जा रहा
  • खेल

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलकाता में खेला जा रहा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
yuhjihjk

 मेजबान भारत ने कोलकाता में खेले जा रहे अपने पहले डे-नाइट टेस्ट मैच (Day-Night Test) के पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया. उसने शुक्रवार को पहले बांग्लादेश को 106 रन पर ऑलआउट किया. फिर तीन विकेट पर 174 रन बना लिए. इस तरह बांग्लादेश पर उसे पहले दिन ही 68 रन की बढ़त मिल चुकी थी. मेजबान टीम मैच के दूसरे दिन (शनिवार) को इस बढ़त को आगे बढ़ाने उतरेगी. यह सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच है. पहला मैच भारत ने जीता है और वह सीरीज में 1-0 से आगे है. 

विराट का 27वां शतक 
विराट कोहली ने अपनी शानदार पारी को शतक में तब्दील कर लिया है. उन्होंने तैजुल इस्लाम की गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया. यह उनका 27वां टेस्ट शतक है. विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में खाता खोले बिना आउट हो गए थे. भारत: 255/4 (67.3 ओवर)

रहाणे फिफ्टी बनाने के बाद आउट
अजिंक्य रहाणे अर्धशतक बनाने के बाद अपनी पारी लंबी नहीं खींच सके. वे तैजुल इस्लाम की गेंद पर प्वाइंट पर इबादत हुसैन को कैच दे बैठे. इस तरह भारत ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. भारत: 236/4 (61 ओवर)

विराट का 27वां शतक 
विराट कोहली ने अपनी शानदार पारी को शतक में तब्दील कर लिया है. उन्होंने तैजुल इस्लाम की गेंद पर दो रन लेकर अपना शतक पूरा किया. यह उनका 27वां टेस्ट शतक है. विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में खाता खोले बिना आउट हो गए थे. भारत: 255/4 (67.3 ओवर)

रहाणे फिफ्टी बनाने के बाद आउट
अजिंक्य रहाणे अर्धशतक बनाने के बाद अपनी पारी लंबी नहीं खींच सके. वे तैजुल इस्लाम की गेंद पर प्वाइंट पर इबादत हुसैन को कैच दे बैठे. इस तरह भारत ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. भारत: 236/4 (61 ओवर)

विराट कोहली पूरे रंग में
दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. विराट कोहली ने दिन के दूसरे और तीसरे ओवर में चौके जमाकर यह जता दिया है कि वे पूरे रंग में हैं. भारत: 184/3 (49 ओवर)

कोहली के निशाने पर कई रिकॉर्ड 
विराट कोहली के अब 84 टेस्ट मैचों में 7125 रन हो गए हैं. वे शनिवार को यदि शतक लगाते हैं तो कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. विराट कोहली के पास सौरव गांगुली, स्टीफन फ्लेमिंग और क्रिस गेल को पीछे छोड़ने का मौका है. स्टीफन फ्लेमिंग (7172) से आगे निकलने के लिए कम से कम 48 रन और बनाने होंगे. कोहली को सौरव (7212) से आगे निकलने के लिए 88 और क्रिस गेल (7214) से आगे निकलने के लिए 90 रन चाहिए.

कोहली बने सबसे तेज 5 हजारी
विराट कोहली ने शुक्रवार को 59 रन की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने बतौर कप्तान 5000 टेस्ट रन पूरे किए. वे सबसे तेजी से 5000 रन बनाने वाले कप्तान हैं.

मैच का पहला दिन भारत के नाम 
मेजबान भारत और बांग्लादेश ( India vs Bangladesh) के बीच दूसरा टेस्ट शुक्रवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में शुरू हुआ. इस डे-नाइट टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की. हालांकि, वह इसका फायदा नहीं उठा सका. भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 106 रन पर समेट दिया. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने तीन विकेट पर 174 रन बना लिए थे. इस तरह बांग्लादेश पर उसे पहले दिन ही 68 रन की बढ़त मिल चुकी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंग्लैंड ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 353 रन बनाए
Next: विराट ने तोड़ा ‘गुरु ग्रेग’ का रिकॉर्ड,

Related Stories

download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 4 months ago 0
download (18)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

नई दिल्ली लगातार शून्य पर आउट होना… शतक जड़ने के बाद कोहली ने बोली बड़ी बात

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.