Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • अभिनेता गोविंदा और जैकी श्रॉफ समेत ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी पर जुर्माना
  • मनोरंजन

अभिनेता गोविंदा और जैकी श्रॉफ समेत ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी पर जुर्माना

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
yuyuh

बॉलीवुड अभिनेताओं समेत 5 लोगों पर उपभोक्ता फोरम ने 26710 रूपये का जुर्माना लगाया है.दरअसल, मुजफ्फरनगर के निवासी अधिवक्ता ब्रजभूषण अग्रवाल ने सन 2013-14 में जोड़ों के दर्द से संबंधित संधिसुधा नामक तेल ऑनलाइन खरीदा था. जिसमें फिल्म अभिनेता गोविंदा और जैकी श्रॉफ ने विज्ञापन के माध्यम से 100 प्रतिशत फायदा होने का दावा किया था.

साथ ही इसमें फायदा ना होने पर 15 दिनों में मनी बैक गारंटी का दावा किया गया था. शिकायत कर्ता ब्रजभूषण अग्रवाल के पुत्र अभिनव अग्रवाल की मानें तो, दवाई से फायदा ना होने पर उन्होंने कंपनी अधिकारियो से बात कर 13 दिन के अंदर कोरियर के माध्यम से इस तेल को कंपनी को वापस भेज दिया था.

वहीं, पैसे वापसी को लेकर कंपनी द्वारा कोई बात ना करने पर पीड़ित ब्रजभूषण अग्रवाल ने उपभोक्ता फोरम में तेल बनाने वाली कंपनी सप्तऋषि आयुर्वेद इंस्टीटूट, तेल बेचने वाली कंपनी टेलीमार्ट शॉपिंग नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड, लोकल डिस्टीब्यूटर मैक्स कम्युनिकेशन, तेल का विज्ञापन करने वाले फिल्म अभिनेता गोविंदा और जैकी श्रॉफ के खिलाफ जुर्माने का वाद दायर किया था.

जिसमें कई साल बीत जाने के बाद 15 नवंबर को उपभोक्ता फोरम ने पांचों आरोपियों पर 26710 रूपये का जुर्माना घोषित किया है. साथ ही समय सीमा एक माह के अंदर अगर पीड़ित को ये धनराशि ना दे पाने पर आरोपियों को जुर्माना राशि पर 12 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज भी देना पड़ेगा.

Post navigation

Previous: ‘मरजावां’ की कमाई का सिलसिला, अब तक बटोरे इतने करोड़
Next: अनचाहे बालों को हटाने में टूथपेस्ट करेगा मदद, जानें

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.