Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • केन विलियमसन ने टेस्ट मैच खेलने के बाद जोफ्रा आर्चर से मांगी माफी, आखिर क्या है वजह ….जानिए अप भी !
  • खेल

केन विलियमसन ने टेस्ट मैच खेलने के बाद जोफ्रा आर्चर से मांगी माफी, आखिर क्या है वजह ….जानिए अप भी !

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
jutrjjhyh

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) से माफी मांगी है. दरअसल  पहले टेस्ट मैच के दौरान माउंट माेउनगानुइ में दर्शकों ने आर्चर पर नस्लीय टिप्पणी (Racial Abuse) की थी. मैच खत्म होने के बाद इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. जिसके बाद केन विलियमसन ने उनसे माफी मांगी. कीवी कप्तान ने कहा कि जोफ्रा आर्चर के साथ जो कुछ भी हुआ, न्यूजीलैंड को उसके लिए नहीं जाना जाता. उन्हाेंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि ऐसा वापस ना हो. इसके बाद उन्होंने कहा कि वह आर्चर से माफी मांगते हैं. वह अपने फैंस से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं रखते.

जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer)  पर नस्लीय टिप्पणी किए जाने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने दूसरे टेस्ट मैच की सुरक्षा बढ़ा दी है. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि दोषियों को पुलिस के हवाले किया जाएगा और सीसीटीवी फुटेज में पकड़े जाने पर भविष्य में किसी भी मैदान पर आरोपियों के प्रवेश पर रोक लगा दी जाएगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने कहा कि हम बहुत निराश हैं. यह अस्वीकार्य है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

बारबाडोस में जन्में आर्चर ने सोमवार को मैच खत्म होने के बाद ट्वीट किया था कि अपनी टीम को बचाने के लिए संघर्ष करते समय नस्लीय टिप्पणी (Racial Abuse)  सुनकर वह काफी परेशान हुए. कीवी कोच गैरी स्टीड ने कहा कि उनके कुछ गेंदबाज भी आर्चर से बात करेंगे. उन्होंने कहा कि भीड़ में से किसी एक मूर्ख ने टिप्पणी की है. उम्मीद है कि उसे सजा मिलेगी. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि मामले की जांच में वे न्यूजीलैंड क्रिकेट की मदद कर रहे हैं.

Post navigation

Previous: आइये जानते है भारतीय क्रिकेट धोनी के बारे में रवि शास्त्री का क्या कहना है पढ़िए पूरी खबर
Next: मयंक अग्रवाल भी शामिल हो रहे है भारत के टॉप बल्लेबाजो में,

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.