Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मयंक अग्रवाल भी शामिल हो रहे है भारत के टॉप बल्लेबाजो में,
  • खेल

मयंक अग्रवाल भी शामिल हो रहे है भारत के टॉप बल्लेबाजो में,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
ikuh

आईसीसी (ICC) की ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में वह पहली बार टॉप 10 में पहुंचे. वहीं कोलकाता में पिंक बॉल (Pink Ball) से शतक लगाने का फायदा विराट कोहली (Virat Kohli) को भी मिला और वह अपनी पुरानी नंबर एक की कुर्सी के काफी करीब पहुंच गए हैं जो ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने उनसे छीन ली थी.
बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंदौर में दोहरा शतक लगाने वाले मयंक को एक स्‍थान का फायदा हुआ  है और वह 700 अंकों के साथ 10वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं. जबकि विराट अभी दूसरे नंबर पर ही बरकरार हैं, लेकिन नंबर एक पर काबिज स्मिथ और खुद के बीच उन्होंने अंतर को कम कर दिया है. कोहली के अब 928 अंक हो गए, जबकि स्मिथ के 931 अंक हैं.

पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से इंटरनेशनल स्तर पर डेब्यू करने वाले मयंक ने टॉप 10 में जगह मात्र नौ मैचों में ही बना ली. नौ मैचों  की 13 पारियों में एक दोहरा शतक, तीन शतक और तीन अर्धशतक सहित उन्होंने कुल 872 रन बनाए. टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में सबसे लंबी छलांग बेन स्टोक्स ने लगाई है. तीन स्‍थान के फायदे के साथ वह नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं.

चोट के चलते क्रिकेट से दूर चल रहे जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को नुकसान हुआ है और वह शीर्ष पांच टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग से बाहर हो गए हैं. बुमराह की रेटिंग 794 हैं, जबकि गेंदबाजों में लंबी छलांग नील वैगनर ने लगाई. वह पांच स्‍थान के फायदे के साथ तीसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं. मोहम्मद शमी को भी रैंकिंग में नुकसान हुआ है और वह 11वें स्‍थान पर पहुंच गए हैं. जबकि आर अश्विन टॉप 10 में बने हुए हैं. ऑलराउंडर की सूची में आर अश्विन (R Ashwin) को एक स्‍थान का नुकसान हुआ है और वह टॉप फाइव से बाहर हो गए हैं. रवींद्र जडेजा 406 रेटिंग के साथ दूसरे स्‍थान पर बने  हुए हैं.

 

 

Post navigation

Previous: केन विलियमसन ने टेस्ट मैच खेलने के बाद जोफ्रा आर्चर से मांगी माफी, आखिर क्या है वजह ….जानिए अप भी !
Next: देखे बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन पहुची अपने ड्राइवर की शादी में

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.