Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देशभर में पिछले 24 घंटे में मिले 19893 कोरोना मरीज, 53 लोगों की मौत…
  • स्वास्थ्य

देशभर में पिछले 24 घंटे में मिले 19893 कोरोना मरीज, 53 लोगों की मौत…

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
images (6)

कोरोना संक्रमण के एक बार फिर से डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं. देश भर में पिछले 24 घंटे के दौरान 19893 नए केस मिले हैं. पिछले दिन के मुकाबले आज करीब ढाई हज़ार नए केस आए हैं. इस दौरान 53 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 1,36,478 पर पहुंच गई है. दिल्ली और महाराष्ट्र में नए मरीजों की संख्या में लगातार इज़ाफा हो रहा है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,530 हो गई. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है.

महाराष्ट्र का हाल
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1932 नये मामले सामने आए जबकि राज्य में संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई. प्रदेश में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,52,103 हो गई, जबकि 7 लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,48,117 पर पहुंच गई .प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण के 1886 मामले सामने आए थे जबकि पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी .पिछले 24 घंटे में मुंबई में 434 नये मामले सामने आए हैं.

महाराष्ट्र का हाल
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 1932 नये मामले सामने आए जबकि राज्य में संक्रमण से सात लोगों की मौत हो गई. प्रदेश में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,52,103 हो गई, जबकि 7 लोगों की मौत के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,48,117 पर पहुंच गई .प्रदेश में मंगलवार को संक्रमण के 1886 मामले सामने आए थे जबकि पांच लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी .पिछले 24 घंटे में मुंबई में 434 नये मामले सामने आए हैं.

छत्तीसगढ़ में 501 नए मामले
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 501 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके बाद राज्य में कोविड के कुल मामलों की संख्या 11,67,517 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि 11 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 522 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की. राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर
Next: महिला आयोग की अध्यक्ष ने डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान व मातृ एवं शिशु रेफरल चिकित्सालय लखनऊ का किया निरीक्षण

Related Stories

6 (1)
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

संतरे के छिलकों का इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

Sarvoday Times 4 months ago 0
WhatsApp Image 2025-07-29 at 9.51.42 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

लखनऊ में फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर का पर्दाफाश, कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां

Sarvoday Times 1 year ago 0
WhatsApp Image 2025-07-29 at 9.51.42 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य
  • स्वास्थ्य

पारा में बिना डॉक्टर के चल रहा फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई अपेक्षित

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.