Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सड़क हादसों में बेसहारा पशुओं की मौत,प्रशासन की उदासीनता उजागर
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सड़क हादसों में बेसहारा पशुओं की मौत,प्रशासन की उदासीनता उजागर

Sarvoday Times 1 year ago (Last updated: 1 year ago) 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2025-07-30 at 6.17.14 PM

गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कस्बे में गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर सड़क हादसे में एक बेसहारा पशु की मौत हो गई। हाईवे पर मृत पशु के मांस और खाल के टुकड़े बिखर गए,जिससे दुर्गंध फैल रही है और राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। कुत्ते और कौवे मृत पशु को नोचते देखे गए, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। यह घटना हाईवे पर आए दिन होने वाले सड़क हादसों का ताजा उदाहरण है, जिसमें बेसहारा पशु बेमौत मर रहे हैं। जिले में बेसहारा पशुओं की समस्या गंभीर होती जा रही है। ये पशु न केवल सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं, बल्कि किसानों की हरी-भरी फसलों को भी नष्ट कर रहे हैं। कागजों पर संचालित गौ आश्रय केंद्रों की हकीकत सबके सामने है। इन केंद्रों में पशुओं के भरण-पोषण के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, जबकि पशु भूख-प्यास से बेहाल हैं और देखरेख के अभाव में मर रहे हैं। शासन और जिला प्रशासन के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। आदेशों और निर्देशों का जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। गोण्डा-लखनऊ हाईवे पर विद्युत उपकेंद्र के सामने हुई यह घटना बेसहारा पशुओं की दयनीय स्थिति को दर्शाती है। किसानों और राहगीरों को इस समस्या से निजात कब मिलेगी,यह सवाल अनुत्तरित है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गौ आश्रय केंद्रों को प्रभावी बनाने और बेसहारा पशुओं की समस्या पर अंकुश लगाने की मांग की है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विद्यालय जाने के लिए निकला आठवीं का छात्र लापता, जांच में जुटी पुलिस
Next: मण्डलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने सीडीओ अंकिता जैन को सौंपी जांच: फर्जी आय प्रमाण पत्र पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री के चयन की शिकायत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.