Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Mob Lynching: झारखंड में तंत्र-मंत्र के शक में चार लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई
  • देश

Mob Lynching: झारखंड में तंत्र-मंत्र के शक में चार लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

झारखंड के गुमला जिले स्थित सिसई थाना क्षेत्र के नगर सिसकारी गांव में रविवार को 4 लोगों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मारे गए लोगों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी को घरों से निकालकर गांव के अखड़ा में लाकर लाकर लाठी डंडे से पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या की गई है।

मारे गए लोगों में चापा उरांव उसकी पत्नी तीरों देवी, सूना उरांव और फगनी देवी शामिल है। सभी मृतकों की उम्र 60 वर्ष के आस पास होगी। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अंजनी कुमार झा, बसिया एसडीपीओ दीपक कुमार और काफी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पहुंच गए गई गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक आज पहले सुबह करीब 3:00 बजे भोर में 8 से 10 की संख्या में नकाबपोश अपराधी अग्नि देवी के घर पहुंचे और दरवाजा खटखटा कर उसे बाहर आने को कहा, बाहर आते ही नकाबपोश हत्यारों ने उसे अपने कब्जे में ले लिया और गांव के अगला में ले गए।

इसी तरह चापा उरांव और उसकी पत्नी तीरो देवी और सुना उरांव को जबरन घर से उठाकर गांव के अखाड़े में लाया गया। जहां चारो लोगो को लाठी डंडे से पीट-पीट कर गांव में मार डाला गया।

ग्रामीणों के मुताबिक सभी वृद्धों में झाड़-फूंक का काम करते थे। फल स्वरूप आशंका जताई जा रही है कि झाड़-फूंक और ओझामती के कारण यह सनसनीखेज वारदात हुई है। इस घटना में कौन लोग शामिल है  फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के रुद्रपुर में: युवती ने उठाया ये कदम, नाबालिग से करना चाहती थी शादी
Next: DELHI: कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव चुनौती से कम नहीं, दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष कौन हो सकता है

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.