Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मौसम का बदला मिजाज ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत
  • दिल्ली
  • देश

मौसम का बदला मिजाज ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-37

 नई दिल्ली : उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है और समूचा क्षेत्र ठंड से ठिठुर रहा है। कहीं तापमान में लगातार गिरावट जारी है। कहीं कड़क धूप खिल रही है लेकिन तापमान नीचे जा रहा है। दिल्ली-राजस्थान से लेकर हिमाचल-कश्मीर तक कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। कुछ दिनों की राहत के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं बर्फ पड़ रही है। सर्द मौसम से आने वाले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही दिख रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस सप्ताह हुई बारिश के बाद ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। राजधानी लखनऊ सहित अधिकतर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बताया कि खीरी और नजीबाबाद 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे। मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुरादाबाद में 7.4 डिग्री सेल्सियस और बरेली में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के बारे में अनुमान लगाया कि मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ सकता है

शहरतापमान
लखनऊ11.7 डिग्री सेल्सियस
बरेली8.8 डिग्री सेल्सियस
मुजफ्फरनगर6.8 डिग्री सेल्सियस
नजीबाबाद6.2 डिग्री सेल्सियस
मुरादाबाद7.4 डिग्री सेल्सियस

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ-नोएडा में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, मुंबई या गुड़गांव मॉडल पर हुई चर्चा
Next: मायावती का प्रियंका गांधी पर हमला, राजस्थान गईं लेकिन कोटा में बच्चों की मांओं से मिलना जरूरी नहीं समझा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.