Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • BIHAAR: के मुजफ्फरपुर में अंकज कुमार ठाकुर को गोलि मार के हत्या कर दी
  • राज्य

BIHAAR: के मुजफ्फरपुर में अंकज कुमार ठाकुर को गोलि मार के हत्या कर दी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

घटना की सूचना पाकर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह, नगर डीएसपी मुकुल कुमार रंजन व डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद कई थानों की पुलिस के साथ एसकेएमसीएच पहुंचे। वहां गुस्साए लोगों ने सिटी एसपी व नगर डीएसपी का घेराव किया।

घटना के वक्त वे मेडिकल से घर लौट रहे थे। बाइक सवार पांच अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। मौके पर मौजूद लोग व्यवसायी को गंभीर हालत में मेडिकल ओवरब्रिज के पास एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बथना गांव निवासी उनके पिता रिटायर मेडिकल कर्मी वशिष्ठ ठाकुर के बयान पर पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें शराब माफियाओं पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

इस पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सिटी एसपी के विशेष अनुरोध पर डॉक्टरों ने देर रात व्यवसायी के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि देर रात दाह संस्कार उनके पैतृक गांव बथना में कर दिया जाएगा।

अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर नोकझोंक की। एससी/एसटी थानेदार रवि कुमार रंजन पर कई गंभीर आरोप लगाये। सिटी एसपी ने सात दिनों के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। अंकज के वकील ने बताया कि एससी/एसटी थाने में एक केस दर्ज है। जिसके आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपितों के खिलाफ कुर्की जब्ती तक का आदेश निर्गत है। इसके बावजूद एससी/एसटी थाने की पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।S.S.P मनोज कुमार ने बताया कि पुरानी अदावत में अंकज कुमार ठाकुर की हत्या हुई है। सिटी एसपी के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द अपराधी पकड़े जाएंगे।साथ ही आरोपितों को बचाने का काम कर रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी करती है तो आरोपितों को शक होता है कि अंकज ने ही छापेमारी कराई है। इसे लेकर भी कई बार धमकी मिल चुकी थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: JHARKHAND: रांची में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार रात दवा कारोबारी के घर परिवार को बंधक बनाकर डाका डाला
Next: POLICE: ने गूगल की मदद से गांव का पता लगाकर शव परिजनों तक पहुंचाया

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.