Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-श्रीनगर: जम्मू के नगरोटा में एक टोल प्लाजा पर 3 आतंकी ढेर, 2 की तलाश जारी
  • जम्मू कश्मीर

जम्मू-श्रीनगर: जम्मू के नगरोटा में एक टोल प्लाजा पर 3 आतंकी ढेर, 2 की तलाश जारी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
31_01_2020-nh_pic_19986841_82326753

जम्मू के नगरोटा में एक टॉल प्लाजा पर सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर हो गए. शुक्रवार तड़के जब आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी तो इसमें एक पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गया. करीब 3-4 आतंकी एक ट्रक में सवार होकर जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर जा रहे थे. जब जांच के लिए सुरक्षाकर्मियों ने ट्रक को रोका तो आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. ट्रक को जम्मू के नगरोटा में रोका गया था. फायरिंग सुबह 5 बजे उस वक्त हुए जब श्रीनगर जा रहे ट्रक को पुलिस की एक टीम ने चेक करने के लिए रोका.

इसके बाद सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में 3 आतंकियों को मार गिराया गया. जबकि 2 आतंकियों की तलाश फिलहाल जारी है. खबर है कि इस एनकाउंटर में एक पुलिस कर्मी भी घायल हुआ है.

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि एक आतंकवादी को मार गिराया गया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे. आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. ये आतंकवादी नये घुसपैठ समूह के थे और श्रीनगर जा रहे थे. आशंका है कि उन्होंने कठुआ, हीरानगर सीमा से घुसपैठ की. मामले की जांच जारी है.वहीं जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर बन्न टोल प्लाजा के पास धमाके की आवाज सुनी घई, जहां आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है.

सभी स्कूल आज के लिए बंद रहेंगे
एनकाउंटर के बाद नेशनल हाईवे भी बंद कर दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी सुबह 5 बजे हुई जब पुलिस दल ने श्रीनगर में ट्रक को रोककर नगरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा के पास चेकिंग के लिए रोका. उधमपुर के जिलाधिकारी ने आदेश दिया है कि एहतियात के तौर पर, उधमपुर शह,टिकरी , मंड , राष्ट्रीय राजमार्ग-क्षेत्र , चेनानी क्षेत्र के सभी स्कूल आज के लिए बंद रहेंगे.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Ganga Yatra: CM योगी बोले, नमामि गंगे से कानपुर में निर्मल हो गया मां गंगा …….
Next: पाकिस्तानी मंत्री को केजरीवाल ने सुनाया खरी-खरी,और कहा नरेंद्र मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं

Related Stories

K
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 30 श्रद्धालुओं की मौत, सैकड़ों फंसे, बचाव कार्य जारी

Sarvoday Times 1 year ago 0
uiyoi-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

चार हफ्ते गर्म पानी में डालकर पी लीजिए इलायची बीज का पानी

Sarvoday Times 2 years ago 0
ओइज्पोइज
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गोंडा: बिना अनुमति दौड़ा करण का काफिला, होगी कार्रवाई

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.