Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Delhi Election 2020:वोट देने दिल्ली आ रहे लोगों को फ्री में टिकट दे रही है स्पाइसजेट
  • दिल्ली
  • देश

Delhi Election 2020:वोट देने दिल्ली आ रहे लोगों को फ्री में टिकट दे रही है स्पाइसजेट

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
03_02_2020-spicejet_19996825_211159940

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट उनके लिए खास ऑफर लेकर आई है। स्पाइसजेट ने  स्पाइसडेमोक्रेसी अभियान की शुरुआत की है। जो कि 30 जनवरी से 8 फरवरी तक है।  सोमवार को कहा कि वह 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव  में वोट डालने जा रहे कुछ लोगों को ‘सैकड़ों फ्री टिकट’ देगी। कंपनी का कहना है कि इन यात्रियों को बेस किराया नहीं देना होगा, उन्हें सिर्फ कर और अन्य उपकर देने होंगे। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि लोगों को इन टिकटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उनका चुनाव कंपनी का आंतरिक पैनल करेगा।

चुने गए यात्रियों को सभी कर, उपकर, लेवी और अन्य शुल्क देने होंगे। ‘स्पाइसडेमोक्रेसी’ के तहत कंपनी ने कहा कि अगर कोई आठ फरवरी को ही दिल्ली जा रहा है और उसी दिन लौट रहा है तो वह दोनों टिकटों पर लगी बेस किराए की राशि वापस कर देगी।

वहीं, अगर कोई सात फरवरी को जाकर आठ फरवरी को लौट रहा है या आठ फरवरी को जाकर नौ फरवरी को लौट रहा है तो उसके एक ओर की टिकट का बेस किराया माफ कर दिया गया। इसके लिए लोग पांच फरवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। चुने गए यात्रियों को छह फरवरी को सूचना दे दी जाएगी।

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए कुल 13757 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Delhi Election 2020: दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी की आंधी, मिल सकते हैं 54-60 सीट और बीजेपी को 10-14 सीटों …
Next: करिश्मा और करीना कपूर अपने भाई अरमान जैन की शादी में जमकर किया डांस, तैमूर अली खान भी थिरकते आए नजर

Related Stories

ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Ambedkar_statue_2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा सरकार में सर्वाधिक अंबेडकर प्रतिमाएं खंडित हुईं, गोमती नगर में बहनजी की मूर्ति सपा के गुंडों ने तोड़ी: ब्रजेश पाठक

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.