Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • करिश्मा और करीना कपूर अपने भाई अरमान जैन की शादी में जमकर किया डांस, तैमूर अली खान भी थिरकते आए नजर
  • मनोरंजन

करिश्मा और करीना कपूर अपने भाई अरमान जैन की शादी में जमकर किया डांस, तैमूर अली खान भी थिरकते आए नजर

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture-8

एक्टर करिश्मा और करीना कपूर के भाई अरमान जैन बीते दिन अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध गए. अरमान जैन की शादी से जुड़ी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. भाई की शादी हो और बहनों का जलवा न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है. अरमान जैन की शादी के करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भी अपने डांस से खूब धूम मचाया. खास बात तो यह है कि अरमान जैन की बारात में उनके भांजे यानी तैमूर अली खान भी थिरकते हुए दिखाई दिये. पूरी बारात में तैमूर अली खान ने अपने अंदाज से सबका खूब दिल जीता. 

बता दें कि अरमान जैन ऋषि कपूर और रणधीर कपूर की बहन रीमा जैन और उनके पति मनोज जैन के बेटे हैं. अरमान जैन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2014 में फिल्म लेकर हम दीवाना दिल से की थी, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धूम नहीं मचा पाई. वही, अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा की शादी से जुड़े कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसमें परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकारों का भी जबरदस्त अंदाज देखने को मिला. अरमान जैन अपनी शादी में जहां व्हाइट शेरवानी में दिखे तो वहीं अनीसा मल्होत्रा इस खास मौके पर लाल लहंगे में दिखाई दीं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Delhi Election 2020:वोट देने दिल्ली आ रहे लोगों को फ्री में टिकट दे रही है स्पाइसजेट
Next: शाहीन बाग : शाहीन बाग में ठंड से हुई बच्‍चे की मौत, नहीं डिगा मां-बाप का हौसला

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 3 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 3 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.