Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Delhi Elections 2020:AAP घोषणापत्र की प्रमुख बातें,24 घंटे खुलेंगे बाजार, पढ़ाया जाएगा देशभक्ति का कोर्स
  • दिल्ली

Delhi Elections 2020:AAP घोषणापत्र की प्रमुख बातें,24 घंटे खुलेंगे बाजार, पढ़ाया जाएगा देशभक्ति का कोर्स

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
aap-620x400-1

दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज (मंगलवार) अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी के बाद आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कई ऐलान किए हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दिल्ली के स्कूलों में देशभक्ति पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। 

गारंटी स्कीम के 10 प्रमुख वादे
1. दिल्ली के हर बच्चे को अच्छी स्कूली शिक्षा की गारंटी।
2. दिल्ली के हर व्यक्ति को स्वस्थ रहने की गारंटी।
3. हर शख्स को पीने के शुद्ध पानी की गारंटी।
4. घर-घर तक 24 घंटे पानी पहुंचाने की गारंटी।
5. 24 घंटे और 200 यूनिट फ्री बिजली की गिर
6. पलूशन का स्तर एक तिहाई पर पहुंचाएंगे।
7. साफ-सुथरी यमुना के लिए काम करेंगे।
8. महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली मे सीसीटीवी, स्ट्रीट लाइट और महिला मार्शल।
9. कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने की गारंटी।
10. साफ-सुथरी यमुना के लिए काम करेंगे।

डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने कहा कि दिल्ली में पायलट प्रॉजेक्ट के तहत कुछ ऐसे बाजार विकसित किए जाएंगे जो 24 घंटे खुले रहेंगे। दिल्ली को इकनॉमिक हब बनाने की दिशा में हम तेजी से काम करेंगे। महिला रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि बहुत सी महिलाएं हैं जिनके पास स्किल का अभाव नहीं है, लेकिन कुछ मजबूरी की वजह से वह जॉब नहीं कर पाती हैं। हमारी सरकार उन महिलाओं को अलग-अलग तरह की नौकरी देगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि,

1. भोजपुरी भाषा दिल्ली की भी भाषा है और हम मांग करते हैं कि इस भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूचि में शामिल किया जाए।
2. 9वीं छात्रा को फ्री साइकिल दी जाएगी।
3. महिलाओं के लिए घर पर काम करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
4. रेहड़ी वालों को कानूनी संरक्षण दिया जाएगा।
5. अवैध कॉलोनियों को नियमित किया जाएगा।
6. नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

कांग्रेस और बीजेपी को निशाने पर लेते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले ये अपने सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करें। केजरीवाल ने बीजेपी को चैलेंज दिया है कि वे कल तक अपने सीएम पद के उम्मीदवार का चयन करें और मैं उनसे डिस्कस करना चाहता हूं। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की कि वे अपने वोट का दुरुपयोग नहीं करें।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिग बॉस 13: घर से निकलते ही हिमांशी खुराना , आसिम रियाज के भाई को किया अनफॉलो
Next: Delhi Election 2020: कांग्रेस को जोरदार झटका ,कांग्रेस नेता जनार्दन के बेटे ने भाजपा का थामा हाथ….

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 15 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 16 hours ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.