Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मनीष सिसोदिया के OSD के साथ CBI ने बिचौलिए को भी किया गिरफ्तार
  • क्राइम

मनीष सिसोदिया के OSD के साथ CBI ने बिचौलिए को भी किया गिरफ्तार

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (22)

सिसोदिया के ओएसडी गोपाल कृष्णन माधव के बाद बिचौलिए धीरज गुप्ता की भी गिरफ्तारी हुई है. इस अधिकारी पर दो दिन से नजर रखी जा रही थी.

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) गोपाल कृष्णन माधव के बाद बिचौलिए धीरज गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, उसे 5 फरवरी को ही गिरफ्तार किया गया था, लेकिन आज उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, दोनों पर दो दिन से नजर रखी जा रही थी.

सीबीआई ने 5 फरवरी को धीरज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था लेकिन कोर्ट में आज पेशी की गई. वहीं, एक दिन बाद यानी 6 फरवरी को ओएसडी माधव को भी गिरफ्तार किया गया. धीरज गुप्ता बिचौलिए के रूप में काम करता था.

धीरज गुप्ता जीएसटी नहीं वसूलने के लिए ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली कर रहा था. उसने  2,26,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. रिश्वत की यह रकम ओएसडी माधव को दिया गया था.

माधव की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि अधिकारी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. सिसोदिया ने कहा कि उन्हें पता चला है कि सीबीआई ने जीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.

उन्होंने आगे कहा, ‘यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर ओएसडी भी तैनात था. सीबीआई को उसे तुरंत सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए. ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 साल में पकड़वाए हैं.’

वहीं, बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली से विश्वासघात किया. तिवारी के बाद सांसद परवेश वर्मा ने कहा कि इन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन की आत्मा के चीथड़े उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

मनोज तिवारी ने शुक्रवार को ट्वीट करके लिखा, ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना जी के सहारे बनाई इस आम आदमी पार्टी ने दिल्ली से विश्वासघात किया है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के ओएसडी रंगे हाथ पैसे लेते पकड़ा गया, अब क्या बोलें?’

Post navigation

Previous: चार दिनों की लगातार तेजी के बाद, शुक्रवार को शेयर बाजार में गिरावट
Next: दिल्ली में चुनाव से पहले जामिया और शाहीन बाग में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Related Stories

WhatsApp Image 2025-10-01 at 4.46.18 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

दहेज लोभियों ने बहू को दी मौत, फंदे पर लटकाकर की हत्या – पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Sarvoday Times 1 year ago 0
WhatsApp Image 2025-08-25 at 5.31.55 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नवाबगंज पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब का निष्कर्षण व बरामदगी कर किया गया 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 year ago 0
niv_1756038105132_1756038130746_1756112325660
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

निक्की भाटी कांड: दहेज़ की मांग ने ली मासूम ज़िंदगी, पिता बोले – इंसाफ चाहिए, सज़ा कठोरतम हो

Sarvoday Times 1 year ago 0
| ReviewNews by AF themes.