Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में चुनाव से पहले जामिया और शाहीन बाग में सुरक्षा बढ़ाने की मांग
  • दिल्ली

दिल्ली में चुनाव से पहले जामिया और शाहीन बाग में सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

संशोधित नागरिकता कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया और शाहीन बाग में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. इन इलाकों में हाल ही में गोलियां चलने की घटनाएं हुई थीं. प्रदर्शनकारियों ने आशंका जताई है कि आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ऐसी और भी घटनाएं हो सकती हैं. जामिया नगर के निकट एक सप्ताह में गोलियां चलाने की तीन घटनाएं हुई हैं. तीस जनवरी को एक नाबालिग ने जामिया से राजघाट की ओर मार्च की तैयारी कर रहे सीएए-विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई थी, जिसमें एक छात्र घायल हो गया था. इसके दो दिन बाद 25 वर्षीय व्यक्ति ने शाहीन बाग में दो राउंड फायरिंग की थी, जहां पर नए नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है. इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था.


शाहीन बाग और उसके निकट जामिया मिल्लिया इस्लामिया में महिलाओं और बच्चों समेत हजारों लोग संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के खिलाफ 15 दिसंबर से प्रदर्शन कर रहे हैं. जामिया के छात्र मोहम्मद हफीज आजमी ने गुरुवार को पीटीआई-भाषा से कहा, ”जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों और शाहीन बाग की महिलाओं ने सशस्त्र पुलिसकर्मियों समेत कड़ी सुरक्षा की मांग की है. अभी तक तो गड़बड़ी फैलाने वाली ताकतें गोली चलाने और हमें उकसाने के लिए पिस्तौल के साथ लोगों को भेज रही हैं, लेकिन मतदान के दिन वे बड़ा हमला कर सकते हैं.”

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने कुल 13,750 मतदान केंद्रों में से 3,141 केंद्रों को ‘संवेदनशील’ और 144 केंद्रों को ‘अति संवेदनशील’ के रूप में चिन्हित किया है. अधिकारियों ने कहा कि 38,400 पुलिसकर्मियों, 19,000 होमगार्डों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) समेत 60,000 सुरक्षाकर्मी चुनाव के दिन तैनात रहेंगे. इसके अलावा, पुलिस मतदान के दिन निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करेगी और सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखेगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मनीष सिसोदिया के OSD के साथ CBI ने बिचौलिए को भी किया गिरफ्तार
Next: राहुल गांधी बोले- मेरे सांसद ने नहीं किया हमला, उलटे उन पर हुआ हमला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.