Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कश्मीर में शीतलहर जारी
  • जम्मू कश्मीर

कश्मीर में शीतलहर जारी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
in-kashmir_first_snow

कश्मीर में शनिवार को शीतलहर ने अपना असर बढ़ा दिया. इससे ठंड तेज हो गई. न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गई है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 11.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. इससे पिछली रात में तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर के रूप में पहचाने जाने वाले पहलगाम में शुक्रवार को पारा शून्य से 10.5 डिग्री सेल्सियस नीचे था जो कि शनिवार को शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर गया. शुक्रवार को अधिकतम तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था.

अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर शहर में कल रात में तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा था. काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.8 डिग्री नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.

कश्मीर घाटी में रात में तापमान में चरम गिरावट आ रही है. इसका कारण दिन के दौरान आसमान साफ रहना और तेज धूप होना है. कश्मीर में सर्दियों की 40 दिनों की कठोर अवधि ‘चिल्लई कलां’ 30 जनवरी को समाप्त हो गई, लेकिन अगले कुछ दिनों तक शीतलहर के हालात बने रहने के आसार हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के हरिनगर इलाके में मतदान केंद्र के बाहर मतदाता की मौत
Next: पश्चिम बंगाल में कपड़ों और जूतों के साथ मानव कंकाल मिला

Related Stories

K
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 30 श्रद्धालुओं की मौत, सैकड़ों फंसे, बचाव कार्य जारी

Sarvoday Times 1 year ago 0
uiyoi-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

चार हफ्ते गर्म पानी में डालकर पी लीजिए इलायची बीज का पानी

Sarvoday Times 2 years ago 0
ओइज्पोइज
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गोंडा: बिना अनुमति दौड़ा करण का काफिला, होगी कार्रवाई

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.