Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रियंका गांधी ने BJP पर लगाया आरक्षण खत्म करने का आरोप
  • दिल्ली

प्रियंका गांधी ने BJP पर लगाया आरक्षण खत्म करने का आरोप

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capture46uu64

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने नियुक्तियों और पदोन्नतियों में आरक्षण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Govt) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण को खत्म करने की कोशिश में है. अब इसको लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर निशाना साधा है. पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

एक्ट्रेस ने प्रियंका गांधी (Priyanka Bedi) को जवाब और बीजेपी (BJP) का सपोर्ट करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “प्रिय प्रियंका गांधी मुझे लगता है कि यह बहुत सकारात्मक है कि बीजेपी कोटा सिस्टम और आरक्षण प्रणाली को खत्म करना चाहती है. अगर हम एक भारत और मेरिट में विश्वास करते हैं तो हमें इस विभाजनकारी राजनीति का अंत करना होगा. यह कदम निश्चित रूप से सही दिशा में बढ़ाया गया है.”

पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने आगे लिखा, “यह आरक्षण प्रणाली हमेशा के लिए किसी को नहीं दी जा सकती.” पूजा बेदी का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. दरअसल, आरक्षण को लेकर उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि राज्य सरकारें नियुक्तियों में आरक्षण देने के लिए बाध्य नहीं हैं तथा पदोन्नति में आरक्षण का दावा कोई मौलिक अधिकार नहीं है. 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 400 से अधिक अंकों की उछाल
Next: नोएडा में इंटर कॉलेज की तीन छात्राएं सोमवार शाम से लापता, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Related Stories

ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 18 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
Ambedkar_statue_2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा सरकार में सर्वाधिक अंबेडकर प्रतिमाएं खंडित हुईं, गोमती नगर में बहनजी की मूर्ति सपा के गुंडों ने तोड़ी: ब्रजेश पाठक

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.