Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में फिर बदला मौसम इन इलाकों में फिर दस्तक देगी ठंड
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश

जम्मू-कश्मीर में फिर बदला मौसम इन इलाकों में फिर दस्तक देगी ठंड

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

मौसम विभाग की जानकारी की बात की जाए तो अभी भी लोगों को ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिंदू कुश, पीर पंजाल और मध्य हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो सकती है।

यानी पहाड़ों पर, जिनमें हिमाचल और जम्मू-कश्मीर मुख्य हैं, यहां बर्फबारी होगी मौसम विभाग ने बताया कि बर्फबारी की वजह से उत्तरी मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठंड बढ़ने की संभावना है। बता दें कि उत्तरी और उत्तर-मध्य क्षेत्र में जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा मध्य प्रदेश राज्य आते हैं। यहां के प्रमुख शहरों में नई दिल्ली, कानपुर, जयपुर, लखनऊ, इंदौर, लुधियाना, चंडीगढ़ आदि आते हैं।

आइए जानते हैं राज्यों का हाल…जम्मू-कश्मीर में मौसम फिर बदला

उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। बादल छाये रहने के साथ ही तापमान में भी हल्की गिरावट आई है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी शुरू हो चुकी है। कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम आदि क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बना हुआ है। यह दबाव 13 फरवरी तक सक्रिय रहेंगे। उसके साथ ही मौसम साफ होने लगेगा। उसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

19 के बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ का दवाब बनता दिख रहा है।झारखण्ड की राजधानी रांची में पिछले दिनों से चल रही शीतलहर लोगों की परेशानी का सबब बन गई है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 25.5 व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सामान्य तापमान की अपेक्षा अधिकतम तापमान में शून्य व न्यूनतम तापमान में 5.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमानतुल्लाह की बहनों के साथ यूपी पुलिस ने की मारपीट
Next: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर 19 फरवरी को राम मंदिर ट्रस्‍ट की अहम बैठक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.