Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुभाष चोपड़ा ने कहा की मैं चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेता हूं
  • दिल्ली
  • देश

सुभाष चोपड़ा ने कहा की मैं चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेता हूं

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
2019_10image_19_09_105089297delhicongress-ll

हार की जिम्मेदारी लेते हुए सुभाष चोपड़ा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से दिया अपना इस्तीफा उन्होंने कहा मैं दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी के पराजय की जिम्मेदारी लेता हूं। मेरे पास समय कम था, लेकिन फिर भी मैंने अपने सारे प्रयास लगा दिए। मैंने कभी दिल्ली में ऐसी राजनीति नहीं देखी, जहां मतदाता AAP द्वारा किए गए विज्ञापनों से प्रभावित हुए और इसके लिए मतदान किया

सुभाष चोपड़ा ने पिछले साल अक्टूबर में डीपीसीसी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. 72 वर्षीय चोपड़ा पहले भी 1998 से 2003 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं. वह 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं. उन्होंने जून 2003 से दिसंबर 2003 तक दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष की भूमिका निभाई देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस का यहां एक बार फिर सूपड़ा साफ हो गया. वह न सिर्फ खाता खोलने में विफल रही, बल्कि 63 सीटों पर तो उसके उम्मीदवारों की जमानत भी जब्त हो गई.

शीला दीक्षित के नेतृत्व में 15 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस को पिछली बार की तरह इस बार भी एक भी सीट नहीं मिली. इस बार उसकी इतनी बुरी हालत रही कि कांग्रेस का मत प्रतिशत पांच से नीचे आ गया और 63 सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. बादली, गांधीनगर और कस्तूरबा नगर में उसकी जमानत बची. उसने कुल 66 सीटों पर चुनाव लड़ा था और चार सीटें सहयोगी राजद के लिए छोड़ दी थी.

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया. चोपड़ा के अनुसार उन्होंने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा मैंने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. अब आलाकमान को मेरे इस्तीफे पर निर्णय लेना है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: AAP विधायक नरेश यादव पर हुआ जानलेवा हमला
Next: अमानतुल्लाह की जीत पर मेरठ में जश्न मना रहे थे परिजन, UP पुलिस ने की पिटाई

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.