Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • AAP विधायक नरेश यादव पर हुआ जानलेवा हमला
  • दिल्ली
  • देश

AAP विधायक नरेश यादव पर हुआ जानलेवा हमला

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
download (5)

आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला किया गया है बताया जा रहा है की जब यादव मंदिर से वापस आ रहे थे, उनके काफिले पर हमला किया गया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कहा है कि आरोप और मृतक के बीच निजी दुश्मनी थी।

आरोपी के भतीजे को 2019 में गोली लगी थी, जब उस पर हमला हुआ था। आरोपी को शक था कि 2019 की घटना के पीछ मृतक का हाथ था। 15 दिन पहले भी आरोपी ने मृतक को धमकी दी थी।

जानकारी के अनुसार इस हमले में आप के कार्यकर्ता अशोक मान की मौत हो गई। इस हमले में एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया। नरेश पर गोलियों से हमला उस वक्त हुआ जब वह चुनाव के नतीजे आने के बाद मंदिर से वापस लौट रहे थे हमले के बाद नरेश यादव ने कहा कि घटना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुझे हमले का कारण नहीं पता लेकिन यह अचानक हुआ। करीब चार राउंड फायर किए गए। जिस वाहन में मैं था, उस पर हमला किया गया। मुझे यकीन है कि अगर पुलिस सही तरीके से पड़ताल करती है तो हमलावर की पहचान हो सकेगी।

हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर हमला किया है। संजय ने कहा कि महरौली विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला, अशोक मान की सरेआम हत्या, ये है दिल्ली में कानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव दिल्ली पुलिस ने भी मौत की पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के किशनगढ़ फोर्टिस चौक के पास से आम आदमी के विधायक नरेश यादव का काफिला गुजर रहा था। उसी वक्त कुछ हमलावरों ने काफिले में मौजूद दो लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है और आप की वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही।

भाजपा अपने तमाम दिग्गजों के दम पर अपने खाते में महज पांच सीटें ही और जोड़ सकी है। पिछली बार भाजपा की केवल तीन ही सीटें आई थीं वहीं, मामले में दिल्ली पुलिस का बयान आया है। पुलिस ने कहा है कि विधायक नरेश यादव पर हमला नहीं हुआ है।

हमलावर ने अशोक मान को ही निशाना बनाया था। अशोक मान और हमलावर की बीच पुरानी रंजिश थी साउथ वेस्ट दिल्ली के अडिशनल डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि हमलावर एक ही था। आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश यादव को हमलावर ने निशाना नहीं बनाया था। हमलावर आप कार्यकर्ता को निशाना बनाने के लिए आया था जिसकी गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे को लेकर है काफी उत्साहित
Next: सुभाष चोपड़ा ने कहा की मैं चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेता हूं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.