Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • Oppo Reno 3 Pro में होगा डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा, अमेज़न और प्लिपकार्ट पर टीज़र जारी
  • गैजेट्स

Oppo Reno 3 Pro में होगा डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा, अमेज़न और प्लिपकार्ट पर टीज़र जारी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
Capturelu7kr7e

Oppo Reno 3 Pro के भारत लॉन्च को देश की दो बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों – अमेज़न और फ्लिपकार्ट ने टीज़ किया है। नया ओप्पो फ्लैगशिप भारत में डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा। भारत में कदम रखने से पहले यह फोन चीन में 5G सपोर्ट के साथ पिछले साल लॉन्च हो चुका है। वहीं, भारत में यह फोन केवल 4G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस फोन में बेहतरीन कैमरा फीचर्स होने का दावा कर रही है। 

फोन का भारतीय वर्ज़न बाइनोकुलर बोके इफेक्ट के साथ आएगा, जो तस्वीरों के किनारों को शार्प बनाएगा और बैकग्राउंड को ग्रेडिएंट करेगा। इस हफ्ते की शुरुआत में ओप्पो के वाइस प्रेसिडेंट और इंडिया आरएंडडी हेड, तसलीम आरिफ Reno 3 Pro के भारत में लॉन्च होने की जानकारी दी थी और साथ ही फोन के बेहतरीन कैमरा फीचर्स के साथ आने का दावा किया था। आरिफ ने यह भी पुष्टी की है कि भारत में यह फोन 4जी कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा। बता दें कि चीन में इस फोन को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है।

चीन में लॉन्च किए गए ओप्पो रेनो 3 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर है और यह इंटीग्रेटेड 5जी मॉडम से लैस है। फिलहाल साफ नहीं है कि भारतीय मॉडल में कौन सा चिपसेट होगा। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि ओप्पो रेनो 3 प्रो फरवरी महीने में डुअल होल पंच सेल्फी कैमरे के साथ आएगा। सेल्फी कैमरे सेटअप में एक सेंसर 44 मेगापिक्सल का होगा।

याद रहे कि ओप्पो रेनो 3 प्रो को चीनी मार्केट में 3,999 चीनी युआन (करीब 40,900 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 4,499 चीनी युआन (करीब 46,000 रुपये) में बेचा जाएगा।

Post navigation

Previous: यूपी में रेप पीड़िता के पिता की आरोपी ने की हत्या
Next: चीन: कोरोना वायरस से हुबेई में एक दिन में रिकॉर्ड 242 लोगों की मौत, 15000 नए मामले आए सामने

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.