Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसा कमजोर
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसा कमजोर

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments
Captureht4h

विदेशी निवेशकों की सतत निकासी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की कमजोरी के साथ 71.47 पर खुला. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार घरेलू बाजारों में नरम शुरुआत और अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपये पर दबाव देखा गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 71.47 पर चल रहा है. शुक्रवार को यह 71.37 रुपया प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. हालांकि कच्चे तेल के भाव में नरमी से रुपये की यह गिरावट थमी रही. ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.19 प्रतिशत टूटकर 57.21 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 704.92 करोड़ रुपये की निकासी की.

कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच बैंकिंग और वित्त कंपनियों के शेयरों में गिरावट के साथ शुरुआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स 65 अंक गिरकर खुला. बीएसई का 30 कंपनी के शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 65 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 41,192.74 अंक पर खुला. हालांकि सुबह पौने ग्यारह बजे इसमें मामूली सुधार देखा गया. यह 22.44 अंक यानी 0.05 प्रतिशत सुधरकर 41,280.18 अंक पर चल रहा है. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28 अंक यानी 0.23 प्रतिशत टूटकर 12,085.45 अंक पर खुला.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वेलेंटाइन डे पर छात्रा ने फोन कर सहपाठी को घर बुलाया, परिजनों ने मर्डर कर शव नहर में फेंका
Next: SSC Phase VII Result: आज जारी हो सकता है फेज 7 भर्ती का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.