Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर फुरकान समेत 2 आतंकी ढेर
  • जम्मू कश्मीर

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर फुरकान समेत 2 आतंकी ढेर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Captureccvccccc

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में आतंक के खिलाफ कार्रवाई में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. अनंतनाग जिले में देर रात तक चले कश्मीर पुलिस, आर्मी और सीआरपीएफ के साझा ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar e Taiba) के दो आतंकियों को मार गिराया गया. सुरक्षाबलों ने मौके से काफी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. सुरक्षाबलों ने खुफिया सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. कश्मीर पुलिस (Jammu Kashmir Police) को अनंतनाग जिले के संगम स्थित बिजबेहारा इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर फुरकान के छिपे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस, सीआरपीएफ और सेना ने साझा ऑपरेशन की रणनीति बनाई.

सुरक्षाबलों ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तक चले ऑपरेशन में फुरकान को मार गिराया. फुरकान के साथ लश्कर के एक और आतंकी को ढेर कर दिया गया. मौके से काफी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. कश्मीर के आईजीपी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया था. देर रात चले ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर फुरकान और उसका साथी मारा गया.

बताते चलें कि बीते मंगलवार भी सुरक्षाबलों ने आतंक के खिलाफ चलाए ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया था. जम्मू कश्मीर के पुलवामा स्थित त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. मंगलवार शाम को जम्मू और कश्मीर पुलिस, CRPF और सेना की संयुक्त टीम ने त्राल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया. सुरक्षा बलों ने इसके बाद इलाके को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिरीक्षक विजय कुमार ने ऑपरेशन के बाद बताया था कि तीन शव बरामद किए गए हैं और उनकी पहचान सुनिश्चित की जा रही है. मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था.

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्लोक नहीं सुना पाया 11 वर्षीय छात्र तो टीचर ने बेरहमी से पीटा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Next: एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद भीड़ ने असम राइफल्स के वाहन पर हमला किया

Related Stories

K
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 30 श्रद्धालुओं की मौत, सैकड़ों फंसे, बचाव कार्य जारी

Sarvoday Times 1 year ago 0
uiyoi-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

चार हफ्ते गर्म पानी में डालकर पी लीजिए इलायची बीज का पानी

Sarvoday Times 2 years ago 0
ओइज्पोइज
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गोंडा: बिना अनुमति दौड़ा करण का काफिला, होगी कार्रवाई

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.