Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद भीड़ ने असम राइफल्स के वाहन पर हमला किया
  • जम्मू कश्मीर

एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के बाद भीड़ ने असम राइफल्स के वाहन पर हमला किया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturebbbbb

एनएससीएन (आईएम) के एक सदस्य की गिरफ्तारी के बाद मणिपुर के सेनापति जिले में शुक्रवार को भीड़ ने असम राइफल्स (एआर) के वाहन में तोड़फोड़ की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इंफाल-दीमापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के मयांगखंग-सेनापति खंड में स्थानीय लोगों ने वाहनों की आवाजाही को अवरुद्ध कर दिया और सड़क के बीच में टायर जलाए.

अधिकारियों ने बताया कि एआर कर्मियों ने बृहस्पतिवार को जिले में पुलिस अधिकारी की बंदूक छीनने वाले अपराधी का पता लगाने के दौरान एनएससीएन (आईएम) के एक सदस्य को पकड़ लिया था.

गिरफ्तारी की खबर फैलने के बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और असम राइफल्स के वाहन पर हमला किया. हालांकि मणिपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में लश्कर के कमांडर फुरकान समेत 2 आतंकी ढेर
Next: यूपी के सोनभद्र में मिला हजारों टन सोना, भारत में मौजूदा स्वर्ण भंडार से पांच गुना

Related Stories

K
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 30 श्रद्धालुओं की मौत, सैकड़ों फंसे, बचाव कार्य जारी

Sarvoday Times 1 year ago 0
uiyoi-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

चार हफ्ते गर्म पानी में डालकर पी लीजिए इलायची बीज का पानी

Sarvoday Times 2 years ago 0
ओइज्पोइज
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गोंडा: बिना अनुमति दौड़ा करण का काफिला, होगी कार्रवाई

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.