Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 24 फरवरी का इतिहास: आज है एप्पल की नींव रखने वाले स्टीव जॉब्स की बर्थ एनिवर्सरी
  • विदेश

24 फरवरी का इतिहास: आज है एप्पल की नींव रखने वाले स्टीव जॉब्स की बर्थ एनिवर्सरी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Captureigjiiorjh

इतिहास में 24 फरवरी की तारीख स्टीव जॉब्स के जन्मदिन के रूप में दर्ज है, जिन्होंने एप्पल के सह संस्थापक के तौर पर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया. अपनी मिनी बस और दोस्त का कुछ सामान बेचकर एक गैराज में अपने दो दोस्तों के साथ कंपनी शुरू करने वाले जॉब्स ने कंप्यूटर से लेकर मोबाइल फोन तक का निर्माण शुरू किया और इन दोनों उत्पादों को देखने का पूरी दुनिया का नजरिया बदलकर रख दिया. जॉब्स के बारे में एक खास बात यह है कि उन्होंने पोर्टलैंड, ओरेगोन में रीड कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर 1974 में एक कंपनी में वीडियो गेम डिजाइनर के तौर पर नौकरी शुरू की और पैसा जमा करना शुरू किया ताकि भारत जाकर बौद्ध धर्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें.

देश दुनिया के इतिहास में 24 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1483: भारत के पहले मु्गल बादशाह बाबर का जन्म जिसका पूरा नाम जहीरूद्दीन मोहम्मद बाबर था.

1739: ईरान के नादिर शाह की हमलावर फौजों ने भारत के मुगल बादशाह मोहम्मद शाह की फौज को करनाल की लड़ाई में मात दी.

1942: नाजी नेताओं के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए वॉयस ऑफ अमेरिका ने जर्मन में अपना पहला प्रसारण किया.

1948: दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री, अन्नाद्रमुक की नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का जन्म.

1961: मद्रास की सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया.

1981: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादी का बकिंघम पैलेस की ओर से औपचारिक ऐलान किया गया. विवाह इसी साल 29 जुलाई को हुआ.

1983: असम में तीन सप्ताह की जातीय और राजनीतिक हिंसा में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत.

2002: कनाडा ने पुरुषों की आइस हॉकी स्पर्धा में 50 वर्ष बाद पहला स्वर्ण पदक जीता. कनाडा को आइस हॉकी का जनक माना जाता है. देश की महिला टीम ने इससे तीन दिन पहले ही स्वर्ण पदक जीता था.

2010: सचिन तेंदुलकर ने एकदिवसीय क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाया. उन्होंने ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में यह शानदार उपलब्धि हासिल की और नाबाद रहते हुए 200 रन बनाए.

Post navigation

Previous: PM मोदी बोले- ‘हिन्दुस्तान आपका इंतजार कर रहा है’ तो ट्रंप ने हिंदी में किया ट्वीट- ‘रास्ते में हैं’
Next: टीम इंड‍िया की हार के बाद व‍िराट कोहली बोले, ‘अगर लोग त‍िल का ताड़ बनाना चाहते हैं तो हम..’

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 3 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.