Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • PM मोदी बोले- ‘हिन्दुस्तान आपका इंतजार कर रहा है’ तो ट्रंप ने हिंदी में किया ट्वीट- ‘रास्ते में हैं’
  • विदेश

PM मोदी बोले- ‘हिन्दुस्तान आपका इंतजार कर रहा है’ तो ट्रंप ने हिंदी में किया ट्वीट- ‘रास्ते में हैं’

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturewewerwr

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान आपके पहुंचने का इंतजार कर रहा है. पीएम मोदी ने सोमवार को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत आपके पहुंचने का इंतजार कर रहा है. आपकी यात्रा से दोनों देशों की दोस्ती को और ज्यादा मजबूती मिलेगी. जल्द अहमदाबाद में मुलाकात होगी.’ इस पर डोनाल्ड ट्रंप ने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा, ”हम भारत आने के लिए तत्पर हैं. हम रास्ते में हैं, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे!”

वहीं, भारत के लिए रवाना होने से पहले ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके ‘दोस्त’ हैं और वह भारत की यात्रा को लेकर उत्सुक हैं. ट्रंप ने भारत रवाना होने से ठीक पहले कहा कि उन्होंने बहुत पहले भारत की यात्रा करने का वादा किया था और वह भारत के लोगों के साथ रहने को लेकर उत्साहित हैं. ट्रंप ने ‘मरीन वन फॉर द ज्वाइंट बेस एंड्रयूज’ में चढ़ने से पहले व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से कहा, ‘मैं भारत के लोगों से मुलाकात को लेकर उत्साहित हूं. हमारे पास लाखों-लाख लोग होने वाले हैं. यह लंबी यात्रा है. मेरे प्रधानमंत्री नरेंदी मोदी के साथ बहुत अच्छे दोस्ताना रिश्ते हैं. वह मेरे दोस्त हैं.’

एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा, ‘मैंने इस यात्रा का बहुत समय पहले वादा किया था. मैं इसकी राह देख रहा था. मैंने सुना है कि वहां बहुत बड़ा कार्यक्रम होगा… भारत में हुआ उनका अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम. प्रधानमंत्री ने यह मुझसे कहा था. यह बहुत ही रोमांचक होने वाला है. मैं वहां एक रात रूकूंगा.’

बता दें, डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहली भारत यात्रा के पहले हिस्से के तहत सोमवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे. अपनी इस यात्रा के दौरान ट्रंप महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम जाएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक रोडशो करेंगे और एक क्रिकेट स्टेडियम में लगभग एक लाख लोगों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे. ट्रंप उसके बाद अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा जाएंगे. ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुश्नर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी होंगे. ट्रंप को उनके गुजरात दौरे के दौरान भारत की सांस्कृतिक झलक मिलेगी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 2020 फोक्सवेगन टी-रॉक
Next: 24 फरवरी का इतिहास: आज है एप्पल की नींव रखने वाले स्टीव जॉब्स की बर्थ एनिवर्सरी

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 1 month ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 month ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.