Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बदले मौसम के मिजाज ,आज भी बारिश के आसार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

बदले मौसम के मिजाज ,आज भी बारिश के आसार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
16_04_2019-rain_in_shimla_19137354_102640321

पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वी उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही ट्रफ लाइन ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। सोमवार दोपहर मौसम अचानक बदल गया। बादलों की गडग़ड़ाहट के साथ कई स्थानों पर बारिश हुई। हालांकि, लगभग आधा घंटे के बाद बारिश रुक गई। बंथरा में बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिरे। मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की संभावना है सोमवार को सुबह से बादलों की आवाजाही लगी थी।

इसके चलते धूप के तेवर भी कुछ नर्म थे। दोपहर होते-होते बादल गरजना शुरू हो गए।कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। हालांकि आधे घंटे बूंदाबांदी व बारिश के बाद मौसम खुल गया। हालांकि, बादलों का गरजना जारी रहा सूत्र के अनुसार वहां बारिश के साथ ओले भी गिरे। हालांकि, बूंदाबांदी का दौर कुछ मिनट ही रहा। पानी के साथ ओले गिरते देख किसानों में घबराहट पैदा हो गई। उन्हें डर सताने लगा कहीं अधिक ओले गिरे तो खेतों में खड़ी उनकी गेहूं, मटर और सरसों की फसल तबाह हो जाएगी।

 

चंद मिनट बाद बारिश के साथ ओले गिरना बंद हुए तो राहत की सांस ली। बंथरा गांव के किसान गोवर्धन सिंह व धुनधुन सिंह बताते हैं कि जो ओले गिरे हैं वो बेहद छोटे आकार के थे इसलिए फसलों को किसी तरहका नुकसान नहीं हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक 28.2 डिग्री रिकार्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास फिर पत्थरबाजी, मेट्रो स्टेशन के गेट किए गए बंद
Next: मेलानिया पहुंची दिल्ली की हैप्पीनेस क्लास में। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 23 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 23 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 23 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.