Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास फिर पत्थरबाजी, मेट्रो स्टेशन के गेट किए गए बंद
  • दिल्ली

दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास फिर पत्थरबाजी, मेट्रो स्टेशन के गेट किए गए बंद

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Captureccccvvvvvvv

नागरिकता संशोधन कानून (CAA)के खिलाफ दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों के बीच मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक बार फिर से पत्थरबाजी शुरू होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक, सीएए के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों दोनों की तरफ से पत्थरबाजी हो रही हैं. यह पत्थरबाजी रह रह कर की जा रही हैं.

इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोमवार सुबह ट्वीट कर बताया कि जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन के एक्जिट और एंट्री गेट को बंद कर दिया गया. इन स्टेशनों पर मेट्रो नहीं रुकेगी. डीएमआरसी ने गेट खोले जाने की अब तक कोई जानकारी नहीं दी.

इससे पहले, रविवार को भी जाफराबाद इलाके में पथराव हुआ था. यहां नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन चल रहा है. मौजपुर रेड लाइट के पास ये पथराव की घटना हुई है. घटना मेट्रो स्‍टेशन के ठीक नीचे की बताई जा रही थी.

न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार उपद्रवियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे. जाफराबाद से सटे मौजपुर में दो समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी. जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के निकट सैकड़ों सीएए-विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सीलमपुर, मौजपुर और यमुना विहार को जोड़ने वाली सड़क को बंद कर दिया था, जिसके बाद से इलाके में तनाव है.

बताया जा रहा है कि सीएए के कुछ समर्थकों के वहां पहुंचने के बाद विवाद शुरू हुआ था. ये भी कहा जा रहा है कि बीजेपी नेता कपिल मिश्रा अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे जिसके बाद ये हंगामा हुआ.

Post navigation

Previous: Nokia 9 PureView की कीमत में 15,000 रुपये की कटौती
Next: बदले मौसम के मिजाज ,आज भी बारिश के आसार

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.