Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हिंसा पर दिया बयान। …..
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हिंसा पर दिया बयान। …..

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
136622-hfimqjjntq-1581841785

आपको बतादे दिल्ली के उत्तर-पूर्वी दिल्ली में जारी हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ बैठक करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि अस्पताल प्रशासन को लोगों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए कहा गया है साथ ही दमकल विभाग को भी तैयार रहने को कहा गया है वही उन्होंने बताया कि बैठक के बॉर्डर एरिया में रहने वाले विधायकों ने कहा है कि दिल्ली में बाहर से लोग आ रहे हैं। ऐसे लोगों को रोकने की जरूरत है और संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो पुलिसबल तैनात किया गया है वह काफी कम है।

दिल्ली के सीएम ने कहा कि हिंसा प्रभावित इलाकों में मंदिर और मस्जिदों से शांति बनाए रखने की अपील की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि 12 बजे होम मिनिस्टर के साथ मुलाकात है।केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के विधायकों ने मुझे बताया है कि पुलिस बल की भारी कमी है और पुलिस तब तक कार्रवाई नहीं कर सकती जब तक उन्हें ऊपर से आदेश नहीं मिलते। मैंने जिलाधिकारियों से इन क्षेत्रों में पुलिस के साथ शांति मार्च निकालने के लिए भी कहा है।

हिंसा की आशंका के चलते पुलिस ने यहां सभी गैरजरूरी आवाजाही रोक दी है। मुख्य सड़क मार्ग पर बैरिकेड लगाए गए हैं। सड़कों पर वाहनों के साथ साथ पैदल व्यक्तियों की आवाजाही भी नियंत्रित की गई है। साथ ही सड़क के दोनों ओर बड़ी तादात में दिल्ली पुलिस रैपिड एक्शन फोर्स और अर्द्धसैनिक बलों के सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली हिंसा को लेकर बुलाई बैठक
Next: दोषियों को फांसी की सजा अलग-अलग दिए जाने की मांग सुनवाई आज। …..

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.