Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिल्ली हिंसा पर फूटा गुस्सा, बोलीं- जिस धर्म का पालन करते हैं…
  • दिल्ली

बॉलीवुड एक्ट्रेस का दिल्ली हिंसा पर फूटा गुस्सा, बोलीं- जिस धर्म का पालन करते हैं…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Captureou

त्तर-पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) में हिंसा को लेकर बॉलीवुड कलाकार लगातार ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. दिल्ली के मौजूदा हालात को लेकर हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या हम जिस धर्म का पालन करते हैं वह इंसानियत से ज्यादा है. दिव्या दत्ता का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. बता दें कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई इस हिंसा में मृतकों की संख्या अब तक 32 हो चुकी है, इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं.

दिल्ली (North East Delhi) की स्थिति पर अपनी राय पेश करते हुए दिव्या दत्ता (Divya Dutta) ने लिखा, “क्या हम जिस धर्म का पालन करते हैं वह इंसानियत से बड़ा है? सच में? उदास और हैरान करने वाला. हम ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा’ सुनते हुए बड़े हुए हैं क्या हो रहा है यार. यह सब किस लायक है?” बता दें कि बीते दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के इलाकों में जहां दिनभर माहौल शांत रहा तो वहीं शाम के समय कई जगहों पर झड़प देखने को मिली. वहीं, इंटेलिजेंस ब्यूरो के कर्मचारी अंकित शर्मा का भी शव नाले से बरामद किया गया, जिसके बाद लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला.

दिव्या दत्ता (Divya Dutta) की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘शीर-कोर्मा’ (Sheer Qorma) में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फराज आरिफ के निर्देशन में बनी शीर-कोर्मा के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है. फिल्मों से इतर दिव्या दत्ता अपने विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अपने ट्वीट के जरिए समसामयिक मुद्दों पर खूब ट्वीट करती हैं.

Post navigation

Previous: आयुष्मान की फिल्म ने एक हफ्ते में मचाया तूफान
Next: दिल्ली हिंसा को लेकर रजनीकांत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, तो कमल हसन बोले- ऐसे ही सामने आओ

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.