Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली हिंसा को लेकर अरविंद केजरीवाल पर भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर, बोले- उम्मीद है आपको नींद अच्छी आई होगी…
  • दिल्ली

दिल्ली हिंसा को लेकर अरविंद केजरीवाल पर भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर, बोले- उम्मीद है आपको नींद अच्छी आई होगी…

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
Capturenbbbbbbbbbbbbbbbm

नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर दिल्ली में लगातार हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं. सोमवार को दिल्ली के भजनपुरा, गोकुलपुरी, चांदबाग, मौजपुर और जाफराबाद इलाके में जमकर पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई. कई जगह पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल किया गया. इस हिंसा में एक पुलिस कांस्टेबल समेत 5 लोगों की मौत हो गई. दिल्ली में भड़की इस हिंसा को लेकर हाल ही में बॉलीवुड डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर निशाना साधा है. हंसल मेहता ने अरविंद केजरीवाल को लेकर उन पर करारा तंज कसा है. डायरेक्टर का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है.

हंसल मेहता (Hansal Mehta) ने अपने ट्विटर हैंडल से अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लेकर तंज कसते हुए कहा, “प्रिय अरविंद केजरीवाल, गुड मॉर्निंग, उम्मीद करता हूं कि आपको अच्छी नींद आई होगी, आपने दिल्ली जीती है.” हंसल मेहता के इस ट्वीट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. हंसल मेहता के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर भड़की हिंसा में दिल्ली के भजनपुरा के पास चांदबाग में रतनलाल नाम के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है. हिंसा में शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा समेत दर्जनों पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. गोकलपुरी टायर मार्केट की 20 दुकानें जलकर राख हो गईं. इन इलाकों में हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं.

Post navigation

Previous: दिल्ली हिंसा को लेकर रजनीकांत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, तो कमल हसन बोले- ऐसे ही सामने आओ
Next: Oppo Reno 3 Pro की प्री-बुकिंग आज से अमेजन, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स में शुरू

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.