Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • वायरस से मौत के बाद अमेरिका में इमरजेंसी घोषित
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • विदेश

वायरस से मौत के बाद अमेरिका में इमरजेंसी घोषित

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
donald trump flight ban

जैसा की सभी जानते है की दुनिया का ताकतवर देश है अमेरिका अब इस दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से 41 लोगों की मौत हो गई है. राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अमेरिका में इमरजेंसी घोषित कर दी है. साथ ही डोनल्ड ट्रंप ने कोरोना से लड़ने के लिए 37 हजार करोड़ रुपये जारी करने का एलान भी किया है. ट्रंप ने यह भी कहा है कि मैं खुद भी कोरोना का टेस्ट कराऊंगा.अमेरिका में दो हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं.

ट्रंप भी जल्द अपनी कोरोना की जांच कराएंगे, क्योंकि हाल ही में ट्रंप ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो से मिले थे सुत्रों से मिली खबरों के मुताबिक, उनके प्रतिनिधिमंडल का एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.साथ ही इवांका पर भी कोरोना का खतरा है, क्योंकि इंवाका ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री पीटर डटन से मिली थीं और पीटर डटन कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

बता दें कि चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस ने वैश्विक महामारी का रूप ले लिया है. अमेरिका और भारत समेत दुनिया के कई देश इसकी चपेट में हैं. व्हाइट हाउस के लॉन में ट्रंप ने एक बयान में कहा संघीय सरकार की पूर्ण शक्ति का उपयोग करने के लिए मैं आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करता हूं.उन्होंने अमेरिका के सभी राज्यों से आपात ऑपरेशन केन्द्र बनाने को कहा है.

इससे पहले कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप से अमेरिका की सभी यात्राओं पर 30 दिन के लिए बैन लगा दिया है. अमेरिका का यह फैसला विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को महामारी घोषित किए जाने के एक दिन बाद आया.

कोरोना को महामारी घोषित करते हुए WHO ने कहा कि इस वायरस से अब तक दुनियाभर में 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए इसे महामारी कहा जा सकता है. बता दें, किसी भी बीमारी को महामारी तब घोषित किया जाता है जब वह एक से ज्यादा देशों में फैल जाए और लोगों के सामने जीवन का संकट पैदा कर दे. बीते कुछ दिनों में कोरोना का कहर विश्व भर में देखने को मिला है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस के चलते सभी स्कूल और कॉलेज बंद
Next: यूपी में आंधी, बारिश और ओले से 28 लोगों की मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.