Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी में आंधी, बारिश और ओले से 28 लोगों की मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

यूपी में आंधी, बारिश और ओले से 28 लोगों की मौत

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

आपको बतादे की उत्तर प्रदेश में आंधी,बारिश और ओले गिरने से भारी तबाही की खबर है. यहां बिजली, पेड़ और दीवार गिरने से कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई. वहीं गेहूं, चना, आलू, मटर और मसूर की 60 फीसदी फसलें खेतों में ही बर्बाद हो गईं. बता दें कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर में छह-छह, जौनपुर और बाराबंकी में तीन-तीन, सोनभद्र में दो और वाराणसी, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, चंदौली, कानपुर देहात, मिर्जापुर और बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि के कारण हुए हादसों में मारे गए लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं

साथ ही उन्होंने यह भी कहा की मकान व पशुधन की क्षति के मामलों में भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. जिलाधिकारी स्वयं पर्यवेक्षण करें कि 48 घंटे में पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्राप्त हो जाए.मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए अधिकतम 48 घंटे के अंदर शासन को आख्या उपलब्ध कराएं.

योगी ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जिलों के प्रभारी मंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर किसानों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं। ….. प्रदेश के लगभग हर जिले में मौसम का मिजाज़ बदला हुआ है बीती रात से प्रदेश के कई शहरों में अंधड़ और बारिश हो रही है. परेशानी का सबब ओला बना हुआ है. कुछ दिनों पहले भी जमकर ओले पड़े थे और बीती रात से भी कई शहरों में ओले पड़े. मौसम में आये इस बदलाव से ठंड तो ज्यादा नहीं बढ़ी है, लेकिन हवा के चलने से ठंड का एहसास जरूर बढ़ गया है.

परेशानी की बात ये भी है कि अंधड़, बारिश और ओले का जो दौर शुरु हुआ है वो अगले कई दिनों तक जारी रह सकता है. बीती रात बांदा, गोण्डा, फतेहपुर, पीलीभीत, सीतापुर, बहराइच, अयोध्या, देवरिया और लखनऊ में अंधड़ बारिश का दौर जारी है. इन शहरों में रूक रूककर बारिश हो रही है.

Post navigation

Previous: वायरस से मौत के बाद अमेरिका में इमरजेंसी घोषित
Next: दिग्विजय बोले सिंधिया से ऐसे धोखे की नहीं थी उम्मीद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.