Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • टाइगर श्रॉफ की बागी 3 का शानदार प्रदर्शन है जारी
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

टाइगर श्रॉफ की बागी 3 का शानदार प्रदर्शन है जारी

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
download (4)

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ,रितेश देशमुख और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. हालांकि, कोरोनावायरस का खतरा बढ़ने की वजह से अब फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट आ गई है. यह फिल्म जहां ओवरसीज में शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं, खतरनाक कोरोनावायरस के कारण फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. बॉक्स ऑफिस मुताबिक फिल्म ने बीते दिन केवल 2 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया साथ ही यह भी बता दें, कोरोनावायरस के कारण देश के कई हिस्सों में सिनेमाघरों को बंद किया जा रहा है. इस वजह से फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है

वहीं, इन दस दिनों में टाइगर श्रॉफ की बागी 3 ने 93 करोड़ रुपये की ही कमाई की है.टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर बागी 3 ने पहले दिन 17.50 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 16.03 रुपये, तीसरे दिन 20.30 करोड़ रुपये, चौथे दिन 9.06 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 14.05 रुपये, छठे दिन 8.04 करोड़ रुपये, सातवें दिन 5.40 करोड़ रुपये ,आठवें दिन 4 करोड़ रुपये और नौवें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

हालांकि, जिस हिसाब से फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट थी, उस हिसाब से फिल्म कमाई कर पाने में थोड़ी पीछे रही है. बॉक्स ऑफिस के मुताबिक टाइगर श्रॉफ की बागी 3 गुजरात में सबसे बेहतर प्रदर्शन कर रही है. गुजरात में कमाई करने के मामले में बागी 3 तान्हाजी और दबंग 3 जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है बता दें कि टाइगर श्रॉफ की बागी 3 की कहानी रॉनी और उसके भाई विक्रम यानी रितेश देशमुख की है.

रॉनी बेशक उम्र में छोटा है लेकिन वह विक्रम का रक्षक है. विक्रम को खरोंच भी आ जाए तो रॉनी सामने वाले के खून की नदियां बहा देता है. एक दिन जिंदगी में कुछ ऐसा तूफान आता है कि रॉनी को विक्रम को बचाने के लिए सीरिया जाना पड़ता है, और यहां उसका मुकाबला किसी एक दुश्मन नहीं बल्कि एक देश के साथ है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वाराणसी में मां अमृता के साथ सारा ने की गंगा आरती
Next: कॉमेडी के किंग राजपाल यादव का जन्मदिन आज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 21 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 22 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 22 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.