Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वाराणसी में मां अमृता के साथ सारा ने की गंगा आरती
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

वाराणसी में मां अमृता के साथ सारा ने की गंगा आरती

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
2020_3image_09_45_271561156saraalikhan-ll

सारा अली खान इन दिनों फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग में बिजी हैं. लेकिन इस बिजी शेड्यूल के बीच में वो वाराणसी में घूमने के लिए टाइम निकाल ले रही हैं. करीब एक पखवाड़े से वाराणसी और चंदौली में अपनी फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग कर रहीं सारा एक बार फिर से गंगा घाट पर पहुंचीं और गंगा आरती में शामिल हुईं. इस बार उनकी मां अमृता सिंह भी उनके साथ मौजूद रहीं. गंगा आरती की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें सारा मां गंगा की आरती में लीन दिखाई दे रही हैं बतादे दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती में एक महीने के अंदर दूसरी बार सारा अली खान पहुंचीं. सारा और मां अमृता सिंह ने वैदिक रीति-रिवाज से मां भगवती का पूजन भी किया.

गंगा आरती के बाद उन्हें मोमेंटो भी भेट किया गया. गंगा आरती के दौरान सारा अली खान भक्ति में लीन दिखीं. मंत्रोच्चार के बीच वो ताली बजाकर और हाथ जोड़कर मां गंगा की स्तुति करती नजर आईं. इस दौरान सारा अली खान गुलाबी कलर के सूट में आम श्रद्धालु की तरह ही भीड़ में बैठी हुई थींगंगा आरती के बाद सारा विश्वनाथ गली में घूमीं और यहां की दुकानों का वीडियो बनाते हुए एक-एक चीज के बारे में बताया.

इस वीडियो को सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. वीडियो के साथ सारा ने लिखा, नमस्ते दर्शकों, बनारस की गलियों से….ओह क्या शानदार दिन है. बहुत कर्म खर्च में बहुत ज्यादा मस्ती. केवल बनारस ही ऐसी जगह है जहां कोई भी रुक सकता है.

वीडियो में सारा एक रिपोर्टर की तरह विश्वनाथ गली और वहां की दुकानों के बारे में जानकारी दे रही हैआपको बता दें कि सारा अली खान 9 मार्च को वाराणसी पहुंची थीं. बनारस पहुंचने के साथ ही उन्होंने शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती देखी थी. सारा की वो तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

Post navigation

Previous: वनडे सीरीज रद्द से अफ्रीकी टीम अपने घर के लिए रवाना
Next: टाइगर श्रॉफ की बागी 3 का शानदार प्रदर्शन है जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.