Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 31 मार्च तक नहीं होगी कोई भी फिल्म की शूटिंग
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

31 मार्च तक नहीं होगी कोई भी फिल्म की शूटिंग

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
7

कोरोना वायरस का कहर सभी के काम को प्रभावित कर रहा है। अब फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ने 15 मार्च यानी रविवार को आगामी 19 मार्च से 31 मार्च तक शूटिंग बंद करने का फैसला लिया गया है। इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रड्यूसर्स असोसिएशन के द्वारा हुई मीटिंग में इस बात का फैसला किया गया है बता दें कि इस समय देश और देश के बाहर फिल्म और टीवी के लिए शूटिंग चल रही है। रविवार को फैसला लेने के बाद सभी आगे तीन दिन का समय दिया गया है ताकि सभी शूटिंग का पैकअप कर सकें वही बतादे की टीवी और वेबसीरीज के चेयरमैन जेडी मजेठीया ने कहा की देश-दुनिया,

समाज, फिल्म इंडस्ट्री और वर्कर के हित में फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही सभी संस्थाओं ने मिलकर यह फैसला लिया है कि फौरी तौर पर गुरुवार 19 मार्च से 31 मार्च तक फिल्म, टीवी, वेब सीरीज और अन्य सभी तरह की शूटिंग पूरे भारत मे बंद कर दी जाएगी बताती चलू की मुंबई में रविवार को इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रड्यूसर्स असोसिएशन के आफिस में फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली सभी तरह की संस्थाओं ने सयुंक्त रूप से मीटिंग कर यह फैसला लिया कि गुरुवार 19 मार्च से 31 मार्च तक फिल्म, टीवी और डिजटल प्लेटफॉर्म के लिए होने वाली सभी तरह की शूटिंग पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी।

इंडियन फिल्म टीवी डायरेक्टर एसोशिएसन के चेयरमैन अशोक पंडित ने कहा दुनिया भर में कोरोना वायरस की दहशत है और हमने फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहीं सभी संस्थाओं के साथ सयुंक्त मीटिंग में लंबी चर्चा कि और यह निर्णय लिया कि 19 मार्च से 31 मार्च तक किसी भी प्लेटफॉर्म की शूटिंग नहीं होगी। फिर चाहे वह फिल्म हो, टेलीविजन हो या फिर डिजटल प्लेटफॉर्म की शूटिंग।

सभी तरह की शूटिंग बंद की जा रही है। हमारे इस फैसले में भारत की सभी फिल्म इंडस्ट्री सहमत है, चाहे वह साउथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री हो या कोई और रीजनल सिनेमा से जुड़ी इंडस्ट्री वही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे, मैं 25 लाख वर्कर और टेक्निशन को रिप्रजेंट करता हूं, जो डेली वेजेस पर काम करते हैं। रोज कमाते हैं और रोज खाते हैं, लेकिन जान से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

प्रड्यूसर्स बॉडी ने जो भी निर्णय लिया है, हम उनके साथ हैं और 31 मार्च को जो भी निर्णय लिया जाएगा, हम उससे भी सहमत होंगे। हमने 5 मार्च को ही सर्क्युलेशन निकाल दिया था कि सेट पर शूटिंग के दौरान साफ-सफाई और सैनिटेशन के साथ शूटिंग करें। हम बीच-बीच मे सेट पर जाकर चेक भी कर रहे हैं कि शूटिंग की जगह पर बराबर नियमों का पालन हो रहा है या नहीं।

Post navigation

Previous: कोरोना वायरस की दहशत दिखी शेयर बाजार पर भी
Next: वायरस के कारण करीना ने हाथ मिलाने से किया इंकार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.