Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • वायरस के कारण करीना ने हाथ मिलाने से किया इंकार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

वायरस के कारण करीना ने हाथ मिलाने से किया इंकार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
pic (1)

कोरोना से केवल दुनिया ही नहीं बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री डरी हुई है। कोरोना के कारण आईपीएल के टलने के बाद आईपीएल के दौरान चलने वाले विज्ञापन फिल्म की शूटिंग स्थगित कर दी गई है। शूटिंग के लिए बनाए गए सेट डिस्मेंटल कर दिए गए हैं। कई विज्ञापन फिल्मों में बड़े सितारों के साथ करार भी था, लेकिन कोरोना के दहशत की वजह से बॉलिवुड के स्टार्स ने शूटिंग में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है आईपीएल के दौरान चलने वाले एक ऐड फिल्म की शूटिंग करीना कपूर खान भी करने वाली थीं, लेकिन करीना ने कोरोना वायरस के डर से विज्ञापन फिल्म की शूटिंग में आने से इनकार कर दिया, इस वजह से ऐड फिल्म के लिए तैयार सेट को डिस्मेंटल किया गया।

ऐड फिल्म मेकर्स भी इन दौरान, शूटिंग करने से बच रहे हैं क्योंकि इस समय शूटिंग करने से उनका बजट बढ़ रहा है। बजट बढ़ने की वजह है सेट पर कोरोना के सुरक्षा को लेकर ऐतिहात बरतना है, जिसकी वजह से बजट बढ़ जाएगा वही अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने बचपन की एक प्‍यारी तस्‍वीर शेयर की। हालांकि, इस फोटो को शेयर करने के पीछे उनका इरादा यह था कि बेहतर तरीके से सोशल डिस्‍टेंस बनाई जाए जो तस्‍वीर करीना ने शेयर की है,

उसमें नजर आ रहा है कि कैसे वह बच्‍चे के तौर पर हाथों से और एक्‍सप्रेशन के जरिए किसी चीज के लिए इनकार कर रही हैं।करीना ने फोटो को शेयर करने का बेस्‍ट टाइम समझते हुए लिखा मैं.. जब इन दिनों कोई मुझसे हाथ मिलाने की कोशिश करता है! #StayHome #StaySafe #SocialDistancing बता दें, करीना ने जब से इंस्‍टाग्राम पर डेब्‍यू किया है, वह काफी चर्चा में हैं।

चाहे अलग-अलग पोस्‍ट शेयर करना हो याद फिर मजेदार कैप्‍शन देने हों, करीना यहां हर वह काम कर रही हैं जिससे उनके फॉलोअर्स एंटरटेन हों। वह हर दिन लगभग एक पिक्‍चर शेयर कर रही हैं।वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना हाल ही में फिल्‍म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। फिल्‍म में इरफान खान, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़‍िया जैसे ऐक्‍टर्स भी अहम रोल्‍स में नजर आए थे।

Post navigation

Previous: 31 मार्च तक नहीं होगी कोई भी फिल्म की शूटिंग
Next: आयुष्मान खुराना बीता रहे फैमिली संग अपना समय

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.