Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • तबलीगी जमात के चीफ ने कहा की। …..
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

तबलीगी जमात के चीफ ने कहा की। …..

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इन सबके बीच मार्च के शुरूआती दिनों में दिल्ली के मरकज निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में कई देशों के नागरिक समेत करीब 9000 लोगों के शिरकत करने की जानकारी अब सामने आते ही हड़कंप मच गया. कार्यक्रम में शामिल 21 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि दो की मौत हो चुकी है. मामले के तूल पकड़ते ही जमात के प्रमुख 56 वर्षीय मौलाना साद कंधालवी गायब हो गए. उन्हें आखिरी बार 28 मार्च को देखा गया था. दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है. कई राज्यों में उनकी तलाश की जा रही है. इस बीच बुधवार को सामने आई दो में से एक ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर मौलाना कह रहे हैं कि वह दिल्ली में एक डॉक्टर की सलाह पर खुद आइसोलेशन में रह रहे हैं

मौलाना जमात के लोगों से कह रहे हैं कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें. मौलाना साद ने कहा, बेशक इस समय दुनिया में जो कुछ भी हो रहा है वह इंसानों द्वारा किए गए गुनाहों का नतीजा है. हमें घरों में रहना चाहिए. यही एक तरीका है अल्लाह के कहर को शांत करने का. लोगों को डॉक्टरों की सलाह माननी चाहिए और प्रशासन के साथ सहयोग करना चाहिए. हमारे लोग जहां भी हों, वह प्रशासन के आदेशों का पालन करें. जहां कहीं भी हो, खुद को अलग कर लो. ये इस्लाम या शरीयत के खिलाफ नहीं है.

आशंका जताई जा रही है कि मौलाना साद खुद भी कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं. दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की कई टीम मुजफ्फरनगर से लेकर कई अलग-अलग जगहों पर उनकी तलाश कर रही है. क्राइम ब्रांच ने मौलाना साद को पकड़ने के लिए 14 अस्पतालों से भी संपर्क किया है. साद पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को मरकज निजामुद्दीन में रुकने के लिए उकसाया. उन्होंने सरकार की ओर से कोरोना वायरस से बचाव संबंधी सभी हिदायतों को नजरअंदाज किया और कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को भी ऐसा ही करने को कहा. उन्होंने बिल्डिंग खाली करने से जुड़े पुलिस के दो नोटिसों को भी नजरअंदाज किया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वीडियो कान्फ्रेंसिंग से कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक
Next: इंदौर में मेडिकल टीम पर हमले के बाद पुलिस ने किया। ….

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.