Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राज्यों के राज्यपाल के साथ संवाद करेंगे राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

राज्यों के राज्यपाल के साथ संवाद करेंगे राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

कोरोना वायरस का असर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है. अब आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज सुबह 11 बजे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने लिए किए जा रहे प्रयासों और संबंधित मुद्दों पर संवाद करेंगे.

राष्ट्रपति भवन से जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक यह दूसरा मौका है जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दे पर राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ संवाद कर रहे हैं. ऐसा पहला संवाद कार्यक्रम 27 मार्च को हुआ था जिसमें दिल्ली के उपराज्यपाल सहित कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित 14 राज्यों के राज्यपालों ने हिस्सा लिया था. इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किये थे.

वहीं शेष प्रदेशों के राज्यपाल एवं उपराज्यपाल आज अपने अनुभव साझा करेंगे. संवाद कार्यक्रम के एजेंडे में राज्यों में कोविड-19 की स्थिति, कमजोर वर्गों के संदर्भ में रेड क्रॉस की भूमिका, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों को मजबूत बनाने में नागरिक समाज, स्वयंसेवी संगठनों, निजी क्षेत्र की भूमिका आदि पर विचारों का आदान प्रदान शामिल है बता दें कि भारत में अब तक कोरोना संक्रमण से 2543 लोग संक्रमित हैं. वहीं इस खतरनाक वायरस ने 53 की जान ले ली है. हालांकि इससे 189 लोग ठीक भी हुए हैं.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई छह हजार से ज्यादा मौत
Next: देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा 53 की हुई मौत

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-12 at 1.20.08 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

हर बच्चे को पढ़नी और आत्मसात करनी चाहिए पीएम मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’- सीएम योगी

Sarvoday Times 20 hours ago 0
images
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सरकारें ही जर्जर थीं तो सिस्टम भी जर्जर हो गया था: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 21 hours ago 0
1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.