Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • योगी ने शैक्षणिक संस्थानों को ऑनलाइन क्लास शुरू करने के दिए निर्देश
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

योगी ने शैक्षणिक संस्थानों को ऑनलाइन क्लास शुरू करने के दिए निर्देश

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
images (3)

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बुधवाकर को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सभी शैक्षणिक संस्‍थानों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करवाएं और इस बाबत किसी स्‍थाई मॉडल पर काम करें. यह जानकारी एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने दी. आपको बता दें कि कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन है और पिछले कुछ समय से सभी स्‍कूल, कॉलेज और विश्‍वव‍िद्यालय पूरी तरह से बंद हैं. अपर मुख्‍य सचिव अवनीश अवस्‍थी के मुताबिक, रिव्‍यू मीटिंग के दौरान मुख्‍यमंत्री ने अधिकारियों को प्राइमरी, सेकंडरी, उच्‍च माध्‍यमिक, टेक्निकल, प्रोफेशनल, मेडिकल, नर्सिंग और दूसरे संस्‍थानों में ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के निर्देश दिए. साथ ही उन्‍होंने यह भी निर्देश दिया कि ई-कॉन्‍टेंट और दूसरे तरह के उपायों को अपनाकर ऑनलाइन पढ़ाई के स्‍थाई मॉडल पर काम किया जाए.

उन्‍होंने बताया कि उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में पहले से ही ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं और मंगलवार को इसमें करीब 80 हजार से ज्‍यादा स्‍टूडेंट्स ने प्रतिभाग किया इसी तरह टेक्निकल संस्‍थानों ने बीटेक, एमसीए, एमबीए और दूसरे कोर्स के लिए 2,736 घंटे का ऑनलाइन कॉंटेंट अपलोड किया है गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान सभी शिक्षण संस्थाएं भी बंद हैं. अनेक सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षाओं से ठीक पहले लॉकडाउन घोषित हो जाने के कारण शिक्षण सत्र प्रभावित हो रहा है

Post navigation

Previous: UP के DGP के निर्देश के बाद बॉर्डर एरिया पर निगरानी हुई सख्त
Next: मिड डे मील का रेट 11 फ़ीसदी बढ़ा बच्चों को मिल सकेगा बेहतर खाना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.