Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को घर से महज एक किलोमीटर दूरी पर गोली मार दी
  • राज्य

मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को घर से महज एक किलोमीटर दूरी पर गोली मार दी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
th

मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे दुर्गा मजरे भगनपुर निवासी 30 वर्षीय नीरज पांडे पुत्र राम आसरे पांडे बुधवार की सुबह लगभग 7:30 बजे मॉर्निंग वॉक से घर लौट रहे थे। घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर अमेठी कोतवाली क्षेत्र में स्थित प्राथमिक विद्यालय जंगल टिकरी के पास मौजूद बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को घर से महज एक किलोमीटर दूरी पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस टीमें संदिग्ध बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने घायल नीरज पांडे को संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज पहुंचाया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद नीरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के संबंध में सीओ अमेठी पीयूष कांत राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है।

पुलिस कुछ संदिग्ध हमलावरों की तलाश में जुट गई है। बदमाशों से बचने के लिए नीरज खेतों की ओर भागा तो बदमाशों ने उसका पीछा कर खेत में ही ताबड़तोड़ 5 गोलियां उस पर बरसा दी। सुबह-सुबह गोलियों की तरतड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा उठा। सूचना पर जब तक नीरज के परिजन पहुंचते तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। परिजनों की सूचना पर अमेठी पुलिस के साथ ही गौरीगंज और मुंशीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश: रायबरेली जिले में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में, मामूली बात पर खाना परोस रही बहू का जेठ ने गला रेत दिया
Next: U.P के शाहजहांपुर में शिक्षक दिवस से पहले एक छात्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर जो किया है वह शर्मसार कर देने वाला है

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.