Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • U.P के शाहजहांपुर में शिक्षक दिवस से पहले एक छात्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर जो किया है वह शर्मसार कर देने वाला है
  • राज्य

U.P के शाहजहांपुर में शिक्षक दिवस से पहले एक छात्रा ने अपने साथियों के साथ मिलकर जो किया है वह शर्मसार कर देने वाला है

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
bigstock-Police-law-steel-handcuffs-arr-35095877

फुलप्रूफ प्लान बनाकर शिक्षक को फंसाया गया उससे साफ हो गया है कि गिरोह इससे पहले भी ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका था और कई सफेदपोश उसका शिकार बने थे। शिक्षक को किसी बहाने से घर बुलाकर उसकी नग्न तस्वीरें खीचंकर बंधक बनाने के बाद परिजनों से फिरौती मांगी गई। पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है यह उनका पहला अपराध नहीं लगता है। इसी पहलू को ध्यान में रखकर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।अपहरणकर्ताओं के कब्जे से मुक्त होने के बाद मनोज ने पुलिस को बताया कि छात्रा ने उसे फोन कर कहा था कि वह मुरादाबाद में है और पैसे खत्म हो जाने की वजह से परेशानी में पड़ गई है। मनोज ने एकाउंट में पैसे डाल देने की बात कही मगर छात्रा उसे मुरादाबाद बुलाने की जिद करने लगी। किसी काम से बरेली आया शिक्षक मनोज छात्रा के झांसे में आकर मुरादाबाद पहुंच गया तो फिर छात्रा ने कहा कि वह मुरादाबाद में नहीं बल्कि कुछ दूर संभल में है। शांहजहांपुर के थाना पुवायां अन्तर्गत गांव भिलावा निवासी शिक्षक नेता व स्कूल संचालक मनोज यादव की उस छात्रा से पुरानी पहचान थी जिसनें गिरोह के साथ जाल बिछाकर मनोज को शाहजहांपुर से संभल बुलाकर मुसीबत में फंसाया। छात्रा भी शाहजहांपुर जनपद की ही रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि इन दिनों उनके मेरठ के एक स्कूल में बीएड में दाखिला ले रखा था। छात्रा का दाखिला भी मनोज के द्वारा ही कराये जाने की बात कही जा रही है। इसके बाद मनोज संभल पहुंचा तो छात्रा ने बाइक से एक युवक को भेज दिया तो शिक्षक मनोज को लेकर दीपा सराय के उस घर में पहुंचा जहां छात्रा मौजूद थी। पुलिस का कहना है कि शिक्षक मनोज को कमरे में बैठाकर नाश्ता कराया गया तो उसे लगा कि सब कुछ ठीक है। इसी बीच दो महिलाएं कमरें में दाखिल हुईं और यह कहकर शोर मचाना शुरु कर दिया कि तुम यहां क्या कर रहे हो। अचानक चार पांच युवक वहां आये और मनोज को जबरन नंगा कर उसकी तस्वीरें खींच लीं और सुमन के साथ वीडियो बना ली। शिक्षक घर में दाखिल हुआ तो चाय नाश्ते से उसका सत्कार हुआ मगर कुछ ही देर में उसके साथ ऐसा हो गया जिसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा था।

Post navigation

Previous: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को घर से महज एक किलोमीटर दूरी पर गोली मार दी
Next: हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला के साथ थाने में पूछताछ के दौरान बर्बर्ता से मारपीट का मामला सामने आया

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 3 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 3 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.