Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लॉकडाउन में राहत के बाद घर लौटे मजदूर रांची में फूलों से स्वागत
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

लॉकडाउन में राहत के बाद घर लौटे मजदूर रांची में फूलों से स्वागत

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

तेलंगाना के अलग-अलग शहरों में फंसे झारखंड के लगभग 1200 मजदूर आधी रात को विशेष ट्रेन से रांची पहुंचे. यहां से सैनिटाइज्ड बसों में इन मजदूरों को इनके गृह जिलों में पूरे एहतियात और जांच के साथ भेजा जा रहा है तेलंगाना के लिंगमपल्ली से खुली ये ट्रेन जैसे ही रांची से सटे हटिया स्टेशन पहुंची, ट्रेन में बैठे मजदूर उठे. कई मजदूरों की आंखों में आंसू आ गए. बता दें कि लॉकडाउन के बाद ट्रेन सेवाएं ठप होने के बाद ये पहली ट्रेन है, जो झारखंड के मजदूरों को लेकर आई है.सूत्रों के मुताबिक रात सवा ग्यारह बजे के करीब जैसे ही ट्रेन हटिया स्टेशन पर रुकी, मजदूरों की चेहरे की चमक में पिछले 40 दिनों की सारी मुश्किलें छिप गईं. रेलवे स्टेशन पर इन मजदूरों का मेहमानों की तरह स्वागत हुआ, राज्य सरकार के अधिकारियों ने इन्हें गुलाब के फूल दिए और इनके लिए खाने की व्यवस्था की.

रांची के डिप्टी कमिश्नर महिमापत राय ने हटिया स्टेशन पर पत्रकारों से कहा कि स्टेशन पर इनकी प्राथमिक जांच की गई, इसके बाद इन्हें बसों से भेजा जा रहा है, इनके जिले में भी इनकी जांच की जाएगी. इसके बाद इन्हें होम क्वारनटीन किया जाएगा, अगर किसी में भी कोई लक्षण दिखते हैं तो उन्हें अलग रखा जाएगा.24 बोगियों की ये ट्रेन तेलंगाना के लिंगमपल्ली स्टेशन से 1200 मजदूरों को लेकर शुक्रवार सुबह 4.50 पर रवाना हुई थी. सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का ख्याल रखते हुए 72 पैसेंजर की क्षमता वाले एक डिब्बे में 54 मजदूरों को ही बिठाया गया था. एक कूपे में 8 की जगह 6 लोगों के बैठने की इजाजत दी.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में तीसरी बार बढ़ा लॉकडाउन अब 17 मई तक रहेगा जारी
Next: CRPF के 12 और जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव,कोरोना से 122 जवान संक्रमित

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.