Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सिक्किम बॉर्डर पर भारत,चीन के सैनिकों के बीच मुठभेड़ जवान हुए घायल
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य
  • विदेश

सिक्किम बॉर्डर पर भारत,चीन के सैनिकों के बीच मुठभेड़ जवान हुए घायल

Ranjeet Gupta 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (20)

सिक्किम के पास बॉर्डर पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव की खबर है. भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक उत्तर सिक्किम इलाके में भारत और चीन के सैनिकों के बीच ये झड़प हुई. इस दौरान दोनों तरफ के सैनिक घायल हो गए. इन्हें हल्की चोटें आई हैं. ये घटना नाकूला सेक्टर के पास की है. ये इलाका 5 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर है.सूत्रों की जानकारी के मुताबिक, इस झगड़े को स्थानीय स्तर पर ही सुलझा लिया गया. बाद में दोनों तरफ के सैनिक अपनी-अपनी पोस्ट पर वापस लौट गए. बता दें कि सीमा विवाद के चलते सैनिकों के बीच ऐसे छोटे-मोटे विवाद होते रहते हैं.

इस तरह की घटना काफी लंबे समय के बाद हुई है. थोड़ी देर बाद इस्टर्न कमॉड की तरफ से आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी.बता दें कि साल 2017 में डोकलाम सेक्टर में भारत और चीन की सेनाओं के बीच 73 तक गतिरोध चला था. चीनी सेना ने इस इलाके में सड़क निर्माण शुरू कर दिया था. भूटान की तरफ मदद का हाथ बढ़ाते हुए भारतीय सेना डोकलाम तक पहुंच गई और उसने सड़क निर्माण कार्य रोक दिया. इसके बाद 73 दिनों तक दोनों देशों की सेनाएं उसी स्थिति में तैनात रहीं. राजनयिक बातचीत के बाद अगस्त में गतिरोध तो समाप्त हो गया.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 5 पायलट निकले कोरोना पॉजिटिव पहले से नहीं दिखे थे लक्षण
Next: बड़ी खबर। …. रामजन्मभूमि परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह लगी रोक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 18 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 18 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.